10.3 C
New York
Saturday, October 31, 2026

तीन दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का अजय कुमार सूद ने किया समापन*

Ashoka time’s…4 November 23 

उपायुक्त सिरमौर के निर्देशानुसार जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर द्वारा विकासखंड शिलाई के अंतर्गत रोनहाट के आसपास की 12 पंचायतों के 120 युवा स्वयंसेवकों की टास्क फोर्स के निर्माण हेतु आपदा प्रबंधन के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज पंचायत सभागार हॉल, रास्त (रोनहाट) में खंड विकास अधिकारी, अजय कुमार सूद ने सभी सफल युवा स्वयंसेवको को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्थानीय प्रधान व पंचायत सचिव भी मौजूद रहे।

इस कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी ने सभी प्रतिभागियों को इस तीन दिवसीय कार्यशाला के सफलतापूर्वक समापन पर बधाई दी एवं उन्होंने सभी से आग्रह किया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की स्थानीय आपदा की स्थिति में इन प्रशिक्षित स्वयंसेवकों का सहयोग स्थानीय प्रशासन को मिले जिससे कि जान एवं माल का नुकसान कम किया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने आग्रह किया कि जो भी प्रशिक्षित स्वयंसेवक यहां से प्रशिक्षित हुए हैं वह अपनी-अपनी पंचायतों एवं गांव के स्तर पर भी लोगों को आपदा प्रबंधन एवं फर्स्ट रिस्पांडर के महत्व को सभी के साथ साझा करेंगे। इसके साथ ही इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय, रोनहाट से राष्ट्रीय सेवा योजना के लगभग 20 विद्यार्थी भी स्वयंसेवक के रूप में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर के समन्वयक राजन कुमार शर्मा, अरविंद चौहान एवं भूपेंद्र सिंह व साथ ही नीता राम -पंचायत सचिव, रास्त (रोनहाट) से भी उपस्थित रहे।

बिना लाईसेंस पटाखों के विक्रय पर प्रतिबंध -सुमित खिमटा

बैचवाइज एवं अनुबंध आधार पर जेबीटी के 108 पदों पर भर्ती….

पानी की टंकी में डूबने से 7 वर्षीय की मौत…

राकेश ठाकुर ने मचाई मेरी शिल्पा डीजे पहाड़ी नाटी पर धूम….

सीमा कन्याल की अध्यक्षता में जिला परिषद बैठक आयोजित….

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles