=== console.log('header!'); // Easy to add and display post grid on your website with or without categoryies filter. Also work with Gutenberg shortcode block.
23.7 C
New York
Wednesday, October 14, 2026

डॉक्टर ने मंगवाई अपने लिए चिट्ठी की खेप ?… इस तरह हुआ बड़ा खुलासा…

 

Ashoka Times….6 April 2026

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है जब एक डॉक्टर ने अपने लिए चिट्टे की खेप मंगवाने के दो लोगों को भेज दिया और उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर हरिपुरधार का एक मामला सामने आया है जहां पर एक डॉक्टर की तैनाती की गई थी लेकिन डॉक्टर खुद चिट्टे जैसे नशे की जद में था।

पुलिस थाना सदर नाहन में एनडीपीएस (एनडी&पीएस) एक्ट की धारा 21 में कार्रवाई करते हुए दो स्थानीय युवको को चिट्टे की खेप सहित गिरफ्तार किया गया था। इसके बैकवर्ड लिंकेज में हैरान करने वाले राज पर से पर्दा हटा है। पहलू यह है कि इसमें केंद्रीय सामुदायिक केंद्र (सीएचसी) हरिपुरधार में तैनात डॉक्टर….. की संलिप्तता सामने आई है। जांच में खुलासा हुआ है कि डॉक्टर ने ही नाहन के रहने वाले अभिमन्यु ठाकुर और भानु गर्ग को स्कूटी (एचपी-18बी-0444) पर हरियाणा के नारायणगढ़ भेजकर 6.68 ग्राम हेरोइन की खेप मंगवाई थी। लेकिन जहां से उपरोक्त दोनों आरोपी नशे की खेप लेकर आ रहे थे कथित तौर पर उनके द्वारा ही पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया, इस दौरान जानकारी में कथित जानकारी में सामने आया कि डॉक्टर द्वारा उपरोक्त दोनों आरोपियों को नशे की खेप लेने के लिए भेजा गया था। हालांकि पुलिस ने जिन सोर्स के आधार पर दोनों युवाओं को गिरफ्तार किया है और डॉक्टर तक पहुंची है उस सोर्स का अब तक पता नहीं चल पाया है अगर सूत्रों की माने तो वह सोर्स चिट्टे का बड़ा माफिया है। हालांकि ये जांच का विषय है की कथित तौर पर आ रही जानकारी कितनी सच है और कितनी झूठ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles