17.4 C
New York
Thursday, November 5, 2026

गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब के सामने अवैध कब्जे करवा रही नगर परिषद….

प्राइवेट टैक्सी यूनियन ने किया प्रदर्शन…उग्र प्रदर्शन की चेतावनी…

Ashoka Times….18 June 2025

पांवटा साहिब के नगर परिषद के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए टैक्सी यूनियन ने गंभीर आरोप लगाए हैं , उन्होंने कहा कि नगर परिषद मिली-भगत से शहर के पौश इलाके में अवैध फड़ी वालों से कब्जे करवा रही है।

सुबह तकरीबन 11:30 बजे प्राइवेट टैक्सी यूनियन ने पूरे बाजार से रोष प्रदर्शन निकालते हुए नारे बाजी की। इस दौरान अनिल वर्मा, मनमोहन सिंह, विजय कुमार, कमलजीत, सूरज कुमार, सुभाष दत्त आदि ने कहा कि नगर परिषद पांवटा साहिब गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब के सामने अवैध तरीके से कब्जे करवा रही है जिसके कारण न केवल शहर की सूरत बिगड़ रही है बल्कि आवाजाही और पार्किंग की समस्या भी सामने आ रही है।

ये भी पढ़ें……. http://www.ashokatimes.com/भाजपा-प्रदेश-अध्यक्ष-व-वि/ 

उन्होंने कहा कि वह पहले भी कई बार नगर परिषद को अवैध तरीके से लगाई गई दुकानों को हटाने के लिए शिकायत दे चुके हैं लेकिन नगर परिषद सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर नगर परिषद जल्द ही इन दुकानों को नहीं हटाती है तो वह अन्य संगठनों के साथ मिलकर नगर परिषद के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करेंगे जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह नगर परिषद अध्यक्षा, ईओ, व स्थानीय प्रशासन की होगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles