10.2 C
New York
Sunday, November 1, 2026

गीत व नाटक से सुरक्षित भवन निर्माण व आपदा में बचाव की दी जानकारी….

Ashoka time’s…15 october 25 

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान आपदा न्यूनीकरण समर्थ-2025 के तहत आज सिरमौर जिला के उप मंडल कफोटा की ग्राम पंचायत बोकाला पाब व कांडो चियोग, राजगढ़ की ग्राम पंचायत डिंबर, शिलांजी, रा.व.मा.पाठशाला बडोली व देवठी मझगांव, पच्छाद के राजकीय महाविद्यालय सराहां, संगडाह के ग्राम पंचायत भराडी व बोगधार में गीत व नाटक से सुरक्षित भवन निर्माण व आपदा में बचाव की दी जानकारी।
कलाकारों ने नाटक के माध्यम से बताया कि गृह निर्माण करते समय नींव की जांच, दीवारों की मजबूती, व भूकंपीय पटीयां लगानी चाहिए ताकि जीवन भर की पूंजी से बने मकान को भूकंप अथवा भूस्खलन जैसी आपदा से कोई नुकसान न हो।
कार्यक्रम के दौरान गीत -संगीत से लोगों का मनोरंजन किया गया वहीं उन्हें आपदा जोखिम न्यूनीकरण तथा सामान्य आपदा के दौरान सुरक्षा उपायों व आपदा से पूर्व की तैयारियों के प्रति जागरूक किया गया। कलाकारों ने बताया कि हमें आपदाओं से संबंधित ज्यादा से ज्यादा जानकारियां होनी चाहिए तथा इन जानकारियों को अपने परिवार, बच्चों, बुजुर्गों के साथ भी सांझा करना चाहिए ताकि आपदा के समय जानमाल के नुकसान से बचा जा सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles