15.8 C
New York
Friday, October 16, 2026

गिरिपुल के पास दबोचा व्यक्ति…1.19 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद…

गिरिपुल के पास दबोचा व्यक्ति…1.19 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद…

Ashoka time’s….16 September 26

पुलिस थाना पच्छाद के अंतर्गत राजगढ़ डिटेक्शन सेल की टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को चिट्टा (हेरोइन) के साथ धर दबोचा है। पुलिस ने युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार राजगढ़ डिटेक्शन सेल की टीम गिरिपुल के पास मौजूद थी तो मुख्य सड़क के नीचे झाड़ियों में एक व्यक्ति छिपकर बैठा हुआ दिखाई दिया।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम मनोज निवासी गांव रनवा, डाकघर व उपतहसील हरिपुरधार, जिला सिरमौर बताया।

तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक इंसुलिन इंजेक्शन और 1.19 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को काबू कर उसके खिलाफ पुलिस थाना पच्छाद में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगामी जांच जारी है।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles