19.3 C
New York
Friday, October 16, 2026

खेल छात्रावासों में प्रवेश के लिए 20 से 28 अप्रैल तक ट्रायल…

Ashoka time’s….15 April 23

हिमाचल प्रदेश के खेल वॉलीबाल, बास्केटबॉल, हॉकी और फुटबाल के खेल छात्रावासों में प्रवेश के लिए 20 से 28 अप्रैल तक ट्रायल होंगे।

सहायक जिला शारीरिक शिक्षा अधिकारी संतोष चौहान ने बताया कि इस संदर्भ में उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हो चुकी है।

साथ ही फैसला लिया गया है कि वर्ष 2023-24 के लिए खिलाड़ियों के चयन के लिए शारीरिक मापदंड और खिलाड़ियों की आयु सीमा 13 से 18 वर्ष निर्धारित है, लेकिन वरीयता 13 से 16 वर्ष की आयु के खिलाड़ियों को दी जाएगी।

वॉलीबाल और बास्केटबाल में असाधारण ऊंचाई वाले छात्रों को प्राथमिकता मिलेगी। राष्ट्रीय, सब जूनियर, जूनियर व स्कूली स्तर के विजेता, उपविजेता और तीसरा स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को न्यूनतम शारीरिक मापदंड पूरा न करने पर भी उनके प्रदर्शन के आधार पर चयन प्रक्रिया में वरीयता दी जाएगी। चुने हुए खिलाड़ियों को मुफ्त आवास, भोजन, खेल किट, खेल सामान और आधुनिक खेल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। 20 से 28 अप्रैल तक होने वाले सभी ट्रायल सुबह नौ बजे से शुरू होंगे।

ट्रायल की तिथि स्पर्धा वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल
20 अप्रैल वॉलीबाल लड़कियां जुब्बल
21 अप्रैल वॉलीबाल लड़के मतियाना
24 अप्रैल हॉकी लड़के सुंदनगर
25 अप्रैल बास्केटबाल लड़कियां सरकाघाट
26 अप्रैल हॉकी लड़के नादौन
27 अप्रैल बास्केटबाल लड़के पपरोला
28 अप्रैल हॉकी लड़कियां माजरा
28 अप्रैल फुटबाल लड़के रोहड़ू

पुलिस कस्टडी से फरार ट्रायल कैदी दबोचा…

उप-मुख्यमंत्री ने फहराया तिरंगा, मार्च पास्ट की ली सलामी,…

उप मुख्यमंत्री ने किया निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का निरक्षण..

मेले में झूले का नट टूटा…17 वर्षीय किशोरी गंभीर घायल…

पांवटा साहिब में अग्नि सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत…

मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त कैदी फरार…पुलिस ने की नाकाबंदी….

प्रदेश में 2 दिन का येलो अलर्ट…आठ जिलों में बारिश के आसार

14 से 18 वर्ष की लड़कियों को अप्रैल माह से आंगनबाड़ी केंद्रों में मिलेगा राशन…
 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles