Home / News / एसआईयू टीम ने चैंकिग के दौरान व्यक्ति से 90 गोलियां की बरामद….

एसआईयू टीम ने चैंकिग के दौरान व्यक्ति से 90 गोलियां की बरामद….

एसआईयू टीम ने चैंकिग के दौरान व्यक्ति से 90 गोलियां की बरामद….

मामला दर्ज कर छानबीन शुरू…

animal image

Asokatime’s… 15 September 

बिलासपुर जनपद की एसआईयू टीम ने नाके के दौरान घागस के समीप दयोली में कार चालक से सिजडॉल की 90 गोलियां बरामद करने में सफलता हासिल की है। 

animal image

एसआईयू टीम को सूचना मिली कि एक कार में अवैध रूप से शराब लाई जा रही है पुलिस की टीम ने दयोली के समीप नाका लगा दिया।

पुलिस द्वारा वाहनों की तलाशी ली जा रही थी।इसी दौरान एक कार (HP 24B-9062) दयोली की तरफ से आई तो पुलिस की टीम ने उसे रोकने का इशारा किया। पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी के डैशबोर्ड में से नौ पते सिजडॉल के बरामद हुए।

पुलिस ने जब चालक से संबंधित दस्तावेज मांगे तो वह कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं करवा सके।

आरोपी की पहचान सचिन पुत्र सुरेंद्र निवासी बागी बिनौला के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।पुलिस की मानें तो सचिन पिछले काफी समय से प्रतिबंधित दवाइयों को बेचने का काम करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons