13.5 C
New York
Thursday, October 22, 2026

आईजीएमसी मारपीट…डाक्टर और मरीज ने गले मिलकर किया खत्म विवाद खत्म..

मुश्किल से बचाई सरकार ने अपनी जान…

Ashoka Times…30 December 2025

हिमाचल प्रदेश में आईजीएमसी के भीतर डॉक्टर और मरीज के बीच हुई मारपीट का मामला सुलझ गया है। डॉक्टर और मरीज ने आपस में गले मिलकर एक दूसरे के गिले शिकवे दूर कर दिए हैं।

हिमाचल प्रदेश के आईजीएमसी अस्पताल में 22 दिसंबर को डॉक्टर और मरीज के बीच मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसके कारण सरकार को भी काफी दबाव डॉक्टरों का झेलना पड़ा था। बता दें कि इस दौरान सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर राघव नरूला जोकि पांवटा साहिब के निवासी हैं उनके परिवार के लोग और अर्जुन सिंह जोकि आईजीएमसी मे मरीज थे उनके परिवार के लोग भी मौजूद रहे, डॉक्टर और मरीज ने आपस में गले मिलकर एक दूसरे के साथ हाथ मिलाया और जो भी विवाद था उसे फिलहाल विराम दे दिया है। बता दे इस विवाद के कारण पूरे हिमाचल प्रदेश के डॉक्टरों ने दो दिनों तक हड़ताल जारी रखी इसके बाद बीच का रास्ता निकाला गया जिसमें सरकार की इज्जत भी बच गई और विवाद भी सुलझ गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles