11.2 C
New York
Saturday, October 31, 2026

अरलु तथा गतलोग के 1003 लोग होंगे लाभान्वित — विनय कुमार 

Ashoka time’s…14 sep 24

विधानसभा उपाध्यक्ष श्री विनय कुमार ने आज संगडाह विकास खंड की ग्राम पंचायत भाटन-भुजौंड के अरलु में उठाऊ पेयजल योजना का विधिवत उद्घाटन करने के उपरांत उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस उठाऊ पेयजल योजना का निमार्ण कार्य जल शक्ति विभाग द्वारा किया गया जिस पर 68 लाख 25 हजार रुपए का व्यय आया है। उन्होंने कहा कि इस योजना के कार्यान्वयन से इस पंचायत के अरलु तथा गतलोग के 1003 लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर जल शक्ति विभाग के एक्सईएन और एसडीओ अनिल चौहान के अलावा स्थानीय लोगों, महिला मंडल गतलोग, एस सी बस्ती महिला मंडल ने भी मुख्य अतिथि को शाल व टोपी भेंट कर सम्मानित किया।

इसके उपरांत विधानसभा उपाध्यक्ष ने पंचायत भवन भाटन-भुजौंड में लगभग 10 लाख रुपए से निर्मित सामुदायिक केन्द्र पंचायत भवन का भी विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य विकास करना है और विकास में हमारी भूमिका तेज रहेगी तथा स्वच्छ रहेगी। उन्होंने कहा कि संगडाह से डेबरधाट तक सड़क का टैंडर हो चुका है तथा इसका कार्य प्रगति पर है।

इसके अतिरिक्त डेबरधाट से सेर-तनदुला सड़क को भी प्राथमिकता मे डाला जा चुका है।उन्होंने कहा कि डेबरा खड्ड से उठाईं जाने वाली पेयजल योजना को भी प्राथमिकता मे डाल दिया जाएगा। उन्होंने कृषि केन्द्र में तथा स्वास्थ्य उपकेंद्र में शीघ्र कर्मचारी उपलब्ध करवाने का आश्वासन भी दिया।

इस अवसर पर तपेंदर चौहान अध्यक्ष रेणुका कांग्रेस मंडल, मित्र सिंह तोमर महासचिव ब्लाक कांग्रेस कमेटी, तेजेन्द्र कमल अध्यक्ष पंचायत समिति, अजय भारद्वाज अध्यक्ष युवा कांग्रेस मंडल रेणुका, परीक्षा शर्मा प्रधान ग्राम पंचायत भाटन-भुजौंड, एसडीएम संगडाह सुनील कायथ, एक्सईएन आइपीएच अजय वर्मा, बीडीओ, सीडीपीओ के अतिरिक्त अन्य विभागों के अधिकारी तथा विभिन्न महिला मंडल भी उपस्थित थे।

हिंदू संगठनों ने निकाली आक्रोश रैली पांवटा साहिब में बंद का असर….

हिंदू जागरण मंच ने किया बंद का आह्वान… संजौली में लाठी चार्ज को लेकर विरोध…पांवटा साहिब

17 सितंबर को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित ….समय पर निपटाएं उपभोक्ता अपने काम….

भारत विकास परिषद ने किया “भारत जानों” का आयोजन…

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles