13.5 C
New York
Sunday, October 25, 2026

SP सिरमौर ने खुद संभाला मोर्चा…22 डंपर किए ज़ब्त….पढ़ें कैसे रात भर सड़कों पर डटे रहे जवान …

Ashoka Times….6 June 2025

पांवटा साहिब : अवैध डंपरों के खिलाफ एस पी सिरमौर निश्चित सिंह नेगी का बड़ा एक्शन सामने आया। वीरवार रात करीब 10:00 बजे से लेकर सुबह 3:00 बजे तक 100 से अधिक डंपरों को चेक किया गया जिन में से 22 डंपरों को इंपाउंड कर ज़ब्त कर पुलिस थाने पहुंचाया गया।

सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने यातायात को दुरुस्त करने के लिए कड़े कदम उठाए हैं देर रात एसपी सिरमौर खुद फील्ड में उतरे तथा अवैध रूप से खनन सामग्री ले जा रहे डंपरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की इसके बाद खनन माफिया में हड़कंप मच गया है बताया जा रहा है कि नाहन से स्पेशल टीम इस एक्शन के लिए तैनात की गई थी

हरियाणा से पांवटा साहिब स्थित स्टोन क्रशरों तक चलने वाले डंपरों की रामपुर घाट पर रात्रि 10:30 बजे से प्रातः 3 बजे (6-6-25) तक यातायात जांच की गई। जांच के दौरान कुल 100 डंपरों की जांच की गई। यातायात एवं खनन नियमों के उल्लंघन के लिए 22 डंपरों को जब्त किया गया। (21 डंपरों को धारा 194 एवं 207 एमवी एक्ट के तहत जब्त किया गया, जबकि 1 डंपर को खनन अधिनियम के तहत जब्त किया गया)।

मामले की पुष्टि करते हुए सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि सिरमौर में ट्रैफिक व्यवस्था को सही करने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं देर रात भी अवैध रूप से कार्य में जुटे डंपरों को जप्त किया गया है पुलिस की है कार्रवाई आगे भी निरंतर चलती रहेगी तथा सिरमौर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कड़ी कार्रवाई करती रहेगी

बता दें की एसपी सिरमौर द्वारा की गई इस कार्रवाई के कारण पूरे शहर में सकून की लहर है सभी ने प्रशंसा करते हुए कहा कि हफ्ते में कम से कम एक बार इस तरह की बड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि पांवटा साहिब सुरक्षा और सकून की सांस ले पाए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles