9.8 C
New York
Wednesday, November 18, 2026

PO Cell की बड़ी कार्रवाई, 14 साल से फरार उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार….

animal image

PO Cell की बड़ी कार्रवाई, 14 साल से फरार उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार….

Ashoka Times…21 august 2026

पांवटा साहिब। जिला सिरमौर पुलिस की PO Cell टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांवटा साहिब पुलिस थाना में दर्ज मामले में पिछले करीब 14 वर्षों से फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी को विकासनगर, उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान विजय कुमार उर्फ विक्की, पुत्र शावणू राम, निवासी पुरुवाला, जिला सिरमौर के रूप में हुई है।

आरोपी पुलिस थाना पांवटा साहिब के अभियोग संख्या 352/2012, धारा 457 और 380 भारतीय दंड संहिता के तहत वांछित था। पुलिस की PO Cell टीम ने आरोपी को विकासनगर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ पांवटा साहिब पुलिस थाना में आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। आरोपी को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles