Home / News / HRTC बस ने कुचली 71 वर्षीय महिला … चूड़ियां पहनने आई थी बाजार…

HRTC बस ने कुचली 71 वर्षीय महिला … चूड़ियां पहनने आई थी बाजार…

HRTC बस ने कुचली 71 वर्षीय महिला … चूड़ियां पहनने आई थी बाजार…

Ashoka Times…5 June 23 सरकाघाट 

animal image

सोमवार को HRTC के बस के टायर के नीचे आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि महिला सरकाघाट बाजार में चूड़ियां पहनने आई थी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है. 

वहीं, बस चालक को भी हिरासत में लेकर आगामी छानबीन शुरू कर दी है. घटना जिस स्थान पर हुई वहां पहले ही ब्लैक स्पॉट बना हुआ है और यहां पर अवैध रूप से कई गाड़ियां खड़ी रहती हैं. जिस कारण विपरीत दिशा से आने वाली गाड़ी का पता ही नहीं चलता है और आए दिन यहां पर लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं.

animal image

पुलिस ने हिरासत में लिया ड्राइवर: मिली जानकारी अनुसार सोमवार सुबह 10 बजे के करीब एचआरटीसी की बस (HP 28-4042) बस स्टैंड में प्रवेश कर रही थी और देखते ही देखते एक वृद्ध महिला बस के फ्रंट टायर के नीचे आ गई. महिला को बस के नीचे आते देख लोगों ने शोर मचाया और वहां पर लोगों की भीड़ इक्कठा हो गई. इसी दौरान गश्त कर रहे पुलिस के जवानों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है और बस स्टैंड पर खड़ी बस को भी कब्जे में ले लिया है.मृतक महिला की पहचान: मृतक महिला की पहचान रोशनी देवी 71 पत्नी रत्न चंद गांव व डाकघर रोपड़ी तहसील सरकाघाट के रूप में हुई है. मृतक महिला अपने पीछे पति एक बेटा और दो बेटियां छोड़ गई है. एक बेटे की दो माह पहले ही मौत हुई थी. पुलिस ने चालक पर गैर ईरादतन हत्या करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रदेश के हर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता-हर्षवर्धन चौहान

एकेएम स्कूल के बच्चों ने किया विश्व पर्यावरण दिवस पर लोगों को जागृत…

विद्यापीठ स्कूल में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस…बच्चों ने उकेरे पर्यावरण संरक्षण के चित्र..

सिरमौर में पांच स्थानों पर 8 जून को होगी मेगा मॉक ड्रिल-विवेक शर्मा

आशा वर्कर के लिए बनाई जाए पॉलिसी…. सुभाष शर्मा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons