Home / News / BDC सद्स्यों ने लगाए नारे …हमारी समस्याओं को इग्नोर न करे BDO…

BDC सद्स्यों ने लगाए नारे …हमारी समस्याओं को इग्नोर न करे BDO…

BDC सद्स्यों ने लगाए नारे …हमारी समस्याओं को इग्नोर न करे BDO…

ASHOKA TIMES…26 MAY 23 

animal image

पांवटा साहिब – पाँवटा ब्लॉक सभागार में BDC सदस्यों की बैठक आयोजित हुई, जिसमें कई विषयों पर चर्चा हुई। लेकिन बैठक दौरान BDC सदस्यों ने जैसे ही अपनी समस्याएं रखी और समस्या का समाधान ना होता देख हंगामा शुरू हो गया।

हंगामेदार बैठक के दौरान BDC सदस्य ने ब्लॉक अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस बैठक में 3 दर्जन के अधिक सदस्य पहुंचे थे, इस दौरान BDC सदस्यों ने अपनी समस्याएं उठाई और उन्हें आश्वासन दिया गया कि अगली सभा में सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

वही, BDC सदस्यों का कहना है कि पिछले कई माह से आश्वासन पर आश्वासन दिए जा रहे हैं, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ हैं। इस दौरान जामना वार्ड से BDC सदस्य जगदीश चौहान ने अपनी मांग पूरी न होने को लेकर आक्रोश जताया और ब्लॉक अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सभा छोड़कर बाहर चले गए। उनके समर्थन में BDC उपाध्यक्ष सुनील चौहान सहित कई सदस्य बैठक का बहिष्कार करते हुए बाहर निकल आये। कुछ महिला BDC सदस्यों ने भी बैठक में हिस्सा लेते हुए नाराजगी जाहिर की।

बताया जा रहा है कि उक्त सभी BDC सदस्य ब्लॉक अधिकारी से खासे नाराज है। पोंटा ब्लॉक अधिकारी पर BDC सदस्यों के लिए वित्तीय प्रबंध ना करने व सदस्यों द्वारा विकास कार्यों को लेकर ली गई लिखित जानकारी उचित ढंग से ना दिए जाने को लेकर आक्रोशित हैं।

इस मौके पर BDC अध्यक्ष हितेंद्र कुमार ने अपने स्तर पर बड़ी मशक्कत के बाद उन्हें समझाया और फिर वापस बैठक में बिठा दिया, लेकिन माहौल गर्म होने की वजह से बैठक में विकास को लेकर चर्चा नहीं हो पाई।

इस बारे में BDC अध्यक्ष हितेंद्र कुमार का कहना है कि कुछ BDC सदस्यों की नाराजगी बैठक में सामने आई थी, जिसे सुलझा लिया गया हैं।

बेकाबू टैंकर गाड़ी पर पलटा… गाड़ी चालक को आई गंभीर चोटें

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह करेंगे गेलियों मेले का समापन…

नेशनल हाईवे पर अचानक धू-धू कर जलने लगा ट्रक…लाखों का नुकसान

10 लाख फीस लेने वाले कहते है मोह माया छोड़कर ईश्वर में ध्यान लगाओ…

विदेश भेजने के नाम पर 20 लाख ठगे…अंबाला का व्यक्ति कर रहा था पांवटा में ये काम….

द रोज ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल…दसवीं का परिणाम रहा शत प्रतिशत…

आपके घर का आईना बढ़ा सकता है नेगेटिविटी…पढ़िए आईने को लेकर क्या कहता है वास्तु शास्त्र…

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons