11.2 C
New York
Saturday, October 31, 2026

खाई में गिरने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, पुलिस टीम मौके से रवाना…

Ashoka Times…13 August 23 Himachal Pradesh

कुल्लू जिला की मणिकर्ण घाटी के ढूंखरा के समीप ढांक में गिर कर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवराज (32) पुत्र धन वाडा गांव शंकर राहे डाकघर व जिला दांग के रूप में हुई है।

वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, शिवराज ढूंखरा नाला से गुजर रहा था कि तभी वह ढांक में जा गिरा।

इस दौरान व्यक्ति को गंभीर चोटें आई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं स्थानीय लोगों ने जब व्यक्ति को नाले में पड़ा हुआ देखा तो तुरंत पुलिस को सूचित किया गया।

उधर, SP कुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया कि एक व्यक्ति की गिरने के कारण मौत हुई है जिसकी सूचना पुलिस प्रशासन को स्थानीय लोगों के द्वारा मिली। सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस की टीम को मौके की ओर रवाना किया गया और शव को कब्जे में लिया गया।

“नवोदय ट्यूशन” देगा नवोदय स्कूलों के लिए बच्चों को विशेष कोचिंग…ADMISSION OPEN यहां करें संपर्क…

तिब्बती समूदाय ने की सिरमौरी ताल हादसे पर अपनी संवेदनाएं प्रकट…

जॉब अपॉर्चुनिटी…आप कमा सकते हैं 16 से 17 हजार हर महीने यहां करें आवेदन….*

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles