9.3 C
New York
Monday, October 19, 2026

पारंपरिक छड़ी यात्रा के साथ शुरू हुआ मां भंगाईणी मेला…

SDM संगड़ाह ने किया विधिवत शुभारंभ

Ashoka time’s…3 May 23

सिरमौर जिला के हरिपुरधार में बुधवार को माँ भंगायनी मेला छड़ी यात्रा के साथ शुरू हो गया। SDM संगड़ाह का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे उपमंडलाधिकारी सराहं संजीव धीमान ने मेले का विधिवत शुभारंभ किया।

बुधवार को मेले में पहले दिन काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। 5 मई को होने वाले मेले का समापन समारोह के लिए हालांकि Chief Minister सुखविंदर सिंह सुक्खू के बतौर मुख्यातिथि शामिल होने का निमंत्रण दिया था, मगर उनका कार्यक्रम तय नहीं हो सका। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर प्रातः माँ भंगायनी मंदिर से माता की छड़ी मेला ग्राउंड के लिए रवाना हुई और 3 किलोमीटर लंबी इस यात्रा में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। मेला मैदान में छड़ी स्थापित होने के बाद औपचारिक रूप से मेले का शुभारंभ हो गया।

राज्यपाल के सिरमौर प्रवास के चलते DC Sirmaur सुमित खिमटा भी मेला कमेटी पदाधिकारियों के अनुसार उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं हो सके। मेला कमेटी अध्यक्ष एसआर राणा ने बताया कि, मेले के दौरान तीन मई से पांच मई तक खेल कूद प्रतियोगिताओं के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। इस दौरान हिमाचली Folk Singer किशन वर्मा, दिनेश शर्मा व रविंद्र ठाकुर आदि बतौर Star कलाकार मेलार्थियों का मनोरंजन करेंगे। जोगिंद्र हाबी का लोक नृत्य दल, धर्मपाल ठाकुर, पूनम सरमाइक, रीना ठाकुर, सुलेखा विरसांटा व विमला चौहान जैसी मशहूर लोक कलाकार भी मेलें की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुती देंगे।

हरियाणा से 78 पेटी शराब की जा रही थी तस्करी पुलिस ने यू बिछाया जाल…

सात्विक, राजसी और तामसिक भोजन आप पर किस तरह डालते है प्रभाव… पढ़िए बेहद रोमांचित तथ्य….

वन विभाग के तहत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से राज्य पाल ने संवाद किया 

स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स ने किया 453 मरीजों को चेक… जुनेजा अस्पताल में कैंप का आयोजन…

देह व्यापार में संलिप्त दो युवक गिरफ्तार…जबरन करवाया जा रहा था व्यापार…

कैसा रहा शिमला में नगर निगम 2023 के चुनाव का माहौल…

ददाहू अस्पताल में एसएमओ डॉ अशोक ठाकुर जल्द देंगे सेवाएं…

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles