13.9 C
New York
Sunday, October 18, 2026

हाथी ने कुचल कर मार डाली महिला… यहां लगातार बढ़ रहा हाथियों का आतंक…

Ashoka Times…30 April 23 

हिमाचल प्रदेश की नाहन पंचायत कोलर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है जिसमें 70 वर्षीय बुजुर्ग को हाथी ने बेरहमी के साथ कुचल कर मार डाला है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोलर की हरिजन बस्ती में रहने वाली रामदेवी उम्र 70 वर्ष घर से बाहर निकली थी इसी बीच जंगल से आए हाथी ने अचानक उस पर हमला कर दिया पहले तो हाथी ने रामदेवी को अपनी सूंढ में लपेटा फिर उसे नीचे पटक दिया और उसके बाद उसे कुचलना शुरू कर दिया, इस दौरान चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन और गांव वाले घटनास्थल पर पहुंचे जहां उन्होंने हाथी को जंगल की ओर भागते हुए देखा, इस हमले में गंभीर रूप से घायल रामदेवी की मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।

उधर बात किए जाने डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि वन्य प्राणी विभाग को सूचित कर दिया गया है उन्होंने बताया कि रविवार को महिला का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

वही आपको बता दें कि बहरहाल और बाता मंडी में भी हाथियों का आतंक काफी बढ़ गया है ग्रामीणों का कहना है कि लोगों के खेतों और गांव के बीच से हाथियों का गुजारना बड़ी घटना को बढ़ावा दे रहा है उधर जब फॉरेस्ट और वाइल्डलाइफ वालों को शिकायत करते हैं तो वह पूरी तरह से अपने हाथ खड़े कर रहे हैं उनका कहना है कि वह सिर्फ हाथियों को जंगल और बस्तियों से दूर ले जा सकते हैं कोई दीवार यह बाउंड्री उनके लिए नहीं की जा सकती।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles