9.7 C
New York
Tuesday, November 24, 2026

ट्रैक्टर ने मारी बाइक सवार युवकों को टक्कर…गंभीर रूप से घायल

animal image

पीजीआई रैफर….

Asokatime’s… 16 September 

उपमंडल हरोली के गांव ईसपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है हादसे में 3 युवक गंभीर रूप से घायल हुए।

हादसे वीरवार देर शाम को ईसपुर के नौंन मंदिर के संपर्क मार्ग पर तीन बाइक सवार युवक ऊना की ओर जा रहे थे।इस दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर के पीछे लगी तविओ से उनकी बाइक टकरा गई।घटना में तीनों युवक गिरकर घायल हो गए।

हादसे में घायल युवकों की पहचान 17 वर्षीय पंडोगा निवासी, 17 व 18 वर्षीय अरनियाला निवासी के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों से सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। वहीं, घायलों को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने गम्भीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई रैफर कर दिया।

फिलहाल ट्रैक्टर चालक के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। जोकि घटना के बाद मौके से फरार हो गया था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles