Home / News / युवकों नशीले टेबलेट,5 अनलेबल्ड बोतलें, लाखों की नगदी के साथ गिरफ्तार…

युवकों नशीले टेबलेट,5 अनलेबल्ड बोतलें, लाखों की नगदी के साथ गिरफ्तार…

युवकों नशीले टेबलेट,5 अनलेबल्ड बोतलें, लाखों की नगदी के साथ गिरफ्तार…

आज कोर्ट में किया जाएगा पेश…

animal image

Ashoka time’s…14 April 23 

सोलन जिला के इंडस्ट्रियल हब बद्दी के एक निजी होटल में विजिलेंस ने अचानक दबिश देकर दो युवकों को लाखों की नकदी के साथ गिरफ्तार किया।

animal image

जानकारी के अनुसार दोनों अभियुक्त होटल के एक कमरे में गेस्ट के तौर पर रह रहे थे। विजिलेंस ने तलाशी के दौरान इनके कब्जे से 6 लाख 36 हजार 362 रुपए की नकदी मिली। इसके अलावा 45 ग्राम चरस, 26 नशीले टेबलेट, 5 अनलेबल्ड बोतलें जिनमें 2 खाली, 2 भरी हुई और 1 बोतल में नशीला पदार्थ कोडीन भरा हुआ था।

इसके अलावा कोडीन फॉस्फेट और 100 मिलीलीटर क्लोरफेनिरामाइन मैलेट सिरप के लेबल वाली एक और बोतल बरामद की गई है।

आरोपियों की पहचान अमरजीत सिंह (33) पुत्र शंकर सिंह और फरदीन पटेल (39) के तौर पर हुई है। दोनों मुम्बई के मूल निवासी हैं। 

विजिलेंस के एक प्रवक्ता ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों के विरुद्ध विजिलेंस थाना बद्दी में आईपीसी की धाराओं 170, 419, 420 व 384 के तहत केस दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेने के लिए आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। इनके पास से बरामद नकदी और मादक पदार्थ का स्त्रोत का सत्यापन किया जा रहा है।

हिमाचल दिवस के गौरवमयी समारोह का हिस्सा बनें लोग-आर.के. गौतम

वनों को आगजनी से बचाने के लिये ग्राम पंचायतें व स्थानीय नगर निकाय सुनिश्चित करें रात्रि गश्त 

पिकअप से देवदार के 26 स्लीपर बरामद… चालक फरार

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल बैठक में लेक्चरर (स्कूल न्यू) के 530 पद भरने का निर्णय….

विस्थापित समिति ने पेड़ों की Enumeration Team को फिर सीऊं गांव से खदेड़ा..

पांवटा साहिब में ई-रिक्शा किराए को लेकर रेट लिस्ट जारी….

7 न्यूज़ पोर्टल चलाने वालों के खिलाफ 50 लाख रुपए रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज …

उद्योग मंत्री 16 व 17 अप्रैल को सिरमौर प्रवास पर होंगें

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons