Home / News / ऊर्जा मंत्री 16 व 17 सितम्बर को होंगे पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर

ऊर्जा मंत्री 16 व 17 सितम्बर को होंगे पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर

ऊर्जा मंत्री 16 व 17 सितम्बर को होंगे पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर

Asokatime’s….15 September 

animal image

बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी 16 व 17 सितम्बर 2022 को जिला सिरमौर के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर होंगे। इस दौरान ऊर्जा मंत्री पांवटा विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न उद्घाtटन, शिलान्यास तथा जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।

AQUA

यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि ऊर्जा मंत्री 16 सितंबर को प्रातः 11.00 बजे संपर्क मार्ग माजरी पहाडुवाला, ग्राम पंचायत खोदरी माजरी का निरीक्षण करेंगे तथा प्रातः 11.30 बजे पटवार वृत खोदरी माजरी, ग्राम पंचायत खोदरी माजरी का शुभारंभ करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 12.00 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, खोदरी माजरी का शुभारंभ एंव जनसभा करेंगे। ऊर्जा मंत्री दोपहर 02.00 बजे पटावार वृत मानपुर देवड़ा का शुभारंभ करेंगे तथा दोपहर 02.30 बजे सिंचाई ट्यूबवैल मानपुर देवड़ा का उद्घाटन करेंगे।

उन्होंने बताया कि ऊर्जा मंत्री 17 सितंबर को सॉंय 04.00 बजे पटवार वृत बैंकुआं ग्राम पंचायत जामनीवाला का शुभारंभ एवं जनसभा करेंगे तथा सॉंय 05.00 बजे छात्रा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, पीपलीवाला के अतिरिक्त कमरों का शिलान्यास करेंगे।

AQUA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *