11.2 C
New York
Saturday, October 17, 2026

30 वर्षीय युवक ने बुजुर्ग महिला से किया दुष्कर्म का प्रयास… आरोपी गिरफ्तार

Ashoka time’s…29 March 

राजधानी शिमला के ढली थाना क्षेत्र में रात के अंधेरे में एक युवक द्वारा घर में घुसकर 67 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार वारदात सोमवार रात की बताई जा रही है।पूरा परिवार सो रहा था। तभी एक युवक खिड़की से घर में घुस गया, और 67 वर्षीय बुजुर्ग महिला के कमरे में पहुंचकर उसके साथ दुष्कर्म की नियत से जोर-जबरदस्ती करने लगा।

वहीं महिला के शोर मचाने पर महिला के बेटे व अन्य परिजनों ने युवक को पकड़ा और पुलिस को सूचित किया। इसके बाद आरोपी को पुलिस को सौंप दिया गया।

आरोपी की पहचान 30 वर्षीय मनीष के रूप में हुई है और वह शिमला के फागू का रहने वाला है। आरोपी पेशे से चालक है और टिप्पर चलाता है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके विरुद्ध आईपीसी की धारा 376, 511 व 452 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

रेणुका में तेंदुए 2 बैल व 1 गाय को बनाया अपना शिकार…

सड़क निर्माण में ब्लास्टिंग के आरोप…तबाह हो रहे खेत और पहाड़…

संगड़ाह BDC अध्यक्ष पद की दौड़ में तजेंद्र कमल आगे…

HRTC Bus में अचानक भड़की आग…यात्रियों में अफरा-तफरी

गिरिपार क्षेत्र की बहू शीतल शर्मा बनी असिस्टेंट प्रोफेसर…अपने दम पर बनाई पहचान…

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles