Home / Himachal Pradesh / हाथियों के झुंड से बिछड़ा हाथी का बच्चा पांवटा शहरी क्षेत्र में आ घुसा…. WATCH VIDEO… ASHOKA TIMES….

हाथियों के झुंड से बिछड़ा हाथी का बच्चा पांवटा शहरी क्षेत्र में आ घुसा…. WATCH VIDEO… ASHOKA TIMES….

हाथियों के झुंड से बिछड़ा हाथी का बच्चा पांवटा शहरी क्षेत्र में आ घुसा…. WATCH VIDEO…  ASHOKA TIMES….

ASHOKA TIMES….

animal image

पांवटा साहिब हाथियों के झुंड से उनका एक बच्चा बिछड़ गया और भटक कर शहरी क्षेत्र की तरफ आ गया इस हाथी के बच्चे के पीछे कुत्ते भी पड़े थे।

वीरवार देर शाम हाथियों के झुंड से बिछड़ कर एक हाथी का बच्चा अलग हो गया घबराए और डरे इस हाथी के बच्चे ने पहले कुल्हाल में भरने वाली पीठ का रुख किया जहां से लोगों ने इसे डरा कर दौड़ा दिया डरे सहमे इस बच्चे ने उसके बाद पांवटा शहर की ओर रुख किया जहां यमुना नदी पार कर यह भटकते हुए शहर की ओर आ रहा था । इस दौरान इसके पीछे कुत्ते भी पड़ गए जिसका वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें हाथी का बच्चा अपना बचाव करते हुए नजर आ रहा है खबर लिखे जाने तक शाम 7:00 बजे तक हाथी का बच्चा कृपाल शीला पांवटा साहिब के नजदीक झाड़ियों में छिपा था आसपास के सैकड़ों लोग उसे देखने के लिए भाग रहे थे हालांकि इस दौरान डरा सहमा हाथी का बच्चा बेहद आक्रोशित हो चुका था ‌।

बता दें कि पांवटा साहिब के नजदीक हाथियों का एक बड़ा झुंड अक्सर देखा जाता है जिसके साथ कई बच्चे भी रहते हैं ऐसा प्रतीत होता है कि यह उन्हीं हाथियों के ढंग से बिछड़ा एक बच्चा है हालांकि ऐसी स्थिति में हाथियों का झुंड और यह बच्चा काफी आक्रोशित होकर खतरनाक भी साबित हो सकता है लोगों से अपील रहेगी कि वह ऐसी स्थिति में हाथियों के झुंड से और हाथी के इस बच्चे से दूर रहे।

वही जल्द ही इस हाथी के बच्चों को सुरक्षित झुंड़ से मिलाने के लिए वाइल्डलाइफ और वन विभाग की टीम में मौके की और रवाना हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons