Home / News / स्पेशल टॉस्क फोर्स लगाएगी ड्रग माफिया पर अंकुश…सीएम

स्पेशल टॉस्क फोर्स लगाएगी ड्रग माफिया पर अंकुश…सीएम

स्पेशल टॉस्क फोर्स लगाएगी ड्रग माफिया पर अंकुश…सीएम

Ashoka time’s…23 March

animal image

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य में नशे की समस्या से निपटने के लिए बुधवार देर सायं पुलिस, गृह और विधि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की।

उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों के तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के लिए कानून में आवश्यक संशोधन कर दोषियों की संपत्ति जब्त करने का प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के दृष्टिगत नशे की आपूर्ति शृंखला को तोड़ने और माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए विशेष कार्य बल (स्पेशल टास्क फोर्स) का भी गठन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नशे की बुराई पर रोक तथा नशीले पदार्थों के कारोबार पर निगरानी के लिए प्रिवेंशन ऑफ इलिसिट ट्रैफिक इन नारकोटिक ड्रग्ज एंड साइकोट्रोपिक सबस्टान्सिज एक्ट के अंतर्गत एक सलाहकार बोर्ड का गठन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे के आदि लोगों की मदद करने और उन्हें समाज की मुख्यधारा में वापस लाने के लिए राज्य में एक आधुनिक नशामुक्ति केंद्र और पुनर्वास केंद्र स्थापित किया जाएगा। इन केंद्रों के माध्यम से उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाया जाएगा। 

मुख्यमंत्री ने नशीले पदार्थों के सेवन पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इनके दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक किया जाना चाहिए और सीमावर्ती क्षेत्रों में इस समस्या से निपटने के लिए पड़ोसी राज्यों के साथ समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता है। उन्होंने अधिकारियों को इस बुराई पर अंकुश लगाने और युवा पीढ़ी को ड्रग माफिया से बचाने के लिए उचित उपाय करने के भी निर्देश दिए।

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा, मुख्यमंत्री से ओएसडी गोपाल शर्मा, पुलिस महानिदेशक संजय कंुडू, विधि सचिव शरद कुमार लगवाल और पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

अनियंत्रित हो स्विफ्ट कार 200 मीटर गहरी खाई में गिरी…एक की मौत अन्य घायल

2.93 ग्राम चिट्टे के साथ व्यक्ति गिरफ्तार… मामला दर्ज 

सरदार जोगा सिंह बने गुरूद्वारा प्रबंधक समिति के उपप्रधान….

बाल भिक्षावृत्ति व बाल मजदूरी के खिलाफ माँ बालासुंदरी मेला त्रिलोकपुर में विशेष अभियान….

अल्पसंख्यक समुदाय के 1382 लाभार्थियों में 34 करोड़ की राशि वितरित

पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर लोगों की जान सुरक्षित करने के लिए क्या है इंतजाम….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons