Home / News / मशरूम खाने से प्रवासी मजदूर की मौत…तीन की हालत नाजुक

मशरूम खाने से प्रवासी मजदूर की मौत…तीन की हालत नाजुक

मशरूम खाने से प्रवासी मजदूर की मौत…तीन की हालत नाजुक

Ashoka time’s…22 March 

animal image

सोलन जनपद के कसौली के गढ़खल गांव में मशरूम के सेवन से एक व्यक्ति की मौत अन्य तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है।

मृतक व्यक्ति की पहचान नजाकत 35 वर्षीय पंचकूला के सुकेतरी गांव के तौर पर हुई है।उपचारधीन मजदूर बिहार के चंपारण के रहने वाले है।

animal image

तीनों को धर्मपुर में प्राथमिक उपचार के बाद सोलन अस्पताल रैफर किया गया है।मशरूम का सेवन करने वाले प्रवासी मजदुर है। हालांकि जंगल में मिलने वाली मशरूम की प्रजातियां जहरीली हो सकती है, लेकिन बाजार में उपलब्ध मशरूम जहरीली नहीं होती है। फ़िलहाल घटना फ़ूड पोइसिनिंग से जुडी प्रतीत हो रही है, लेकिन पुलिस सब्जी के सैंपल कंडाघाट प्रयोगशाला भेज रही है। जांच में आमने आया है कि प्रवासी मजदूरों ने मशरूम व गोभी की सब्जी बनाई थी। 

जांच के मुताबिक चार प्रवासी बाजार से बीती शाम के खाने के लिए मशरूम व गोभी लेकर गए थे। सब्जी रात के भोजन में खाई। आधी रात करीब को एक की तबीयत खराब हुई। इसके बाद लगातार उल्टियां शुरू हो गईं। कुछ देर बाद ही बाकी की तबीयत भी बिगड़ गई। तड़के पांच बजे एंबुलेंस के माध्यम से चारो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर पहुंचाया गया। उपचार के दौरान एक ने दम तोड़ दिया। वहीं तीन को क्षेत्रीय अस्पताल रैफर किया। पुलिस मौके पर छानबीन में जुट गई है।

डीएसपी परवाणू प्रणव चौहान ने बताया कि सब्जी के सैंपल लिए जा रहे है। मामला विषाक्त भोजन से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। डीएसपी कहा कि मशरूम व गोभी की सब्जी बनाई गई थी। सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे है।

भूकंप के झटकों से बोलेरो गाड़ी नीचे गिरी…जेसीबी मशीन लगाकर निकाली गई 

पहले नवरात्र पर माता बाला सुंदरी के द्वार पहुंचे हजारों श्रद्धालु….

सड़क हादसे 27 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल… पांवटा अस्पताल रेफर 

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को लेकर SP सिरमौर ने दिए ये निर्देश…गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी से अपील…

ट्रैक्टर सब्सिडी और ट्यूबवेल घोटालों पर करवाई जाएगी जांच… प्रेस वार्ता में बोले कांग्रेस सचिव अवनीत….

सिरमौर पुलिस का अलर्ट… ना आए ऑनलाइन लोन के झांसे में दीवारों पर हैं फेक पोस्टर चस्पा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons