Home / News / अतिक्रमण से संगड़ाह कॉलेज रोड बंद होने के कगार पर पहुंचने से रूष्ट छात्रों ने निकाली रैली

अतिक्रमण से संगड़ाह कॉलेज रोड बंद होने के कगार पर पहुंचने से रूष्ट छात्रों ने निकाली रैली

अतिक्रमण से संगड़ाह कॉलेज रोड बंद होने के कगार पर पहुंचने से रूष्ट छात्रों ने निकाली रैली

महाविद्यालय की साढ़े 10 बीघा भूमि पर हो चुके हैं अवैध कब्जे…

animal image

Ashoka time’s…2 March 26 

संगड़ाह। राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह सम्पर्क मार्ग अतिक्रमण व निचली तरफ हुई खुदाई से बंद होने के कगार पर पहुंचने से रुष्ट छात्रों द्वारा आज महाविद्यालय परिसर से मिनि सचिवालय होते हुए मुख्य बाजार तक रैली निकाली गई। केंद्रीय छात्र परिषद अध्यक्ष शुभम व अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि, पिछले एक साल से लगातार खुदाई व अतिक्रमण के चलते अब महाविद्यालय सड़क पर बड़ी गाड़ियां तो दूर एम्बुलेंस जैसे छोटे वाहन भी नहीं निकल पा रहे हैं। उन्होंने संबंधित विभाग, प्रशासन व प्रदेश सरकार को चेताया कि, यदि जल्द डंगे अथवा रिटेनिंग वॉल लगाकर सड़क को बहाल नहीं किया गया तो सभी छात्र संगठन बड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे। महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि, वर्ष 2006 में खुले इस डिग्री कॉलेज की साढ़े 32 में से 10 बीघा से ज्यादा ज़मीन पर प्रभावशाली लोग भवन निर्माण के लिए अवैध कब्जे कर है। प्रधानाचार्य डॉ मीनू भास्कर ने बताया कि, इस बारे एसडीएम व तहसीलदार संगड़ाह आदि संबंधित अधिकारियों को लिखा जा चुका है। गौरतलब है कि, रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह के इस महाविद्यालय में विधानसभा चुनाव की रिहर्सल व मतगणना जैसे काम भी होते हैं और उस दौरान यहां बस व ट्रक जैसे नाहन भी पिछले करीब 20 सालों से नियमित रूप से चलते आए हैं।

animal image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons