13.5 C
New York
Saturday, October 24, 2026

एक सप्ताह में दो बाइक चोरी… पुलिस की कोशिशों के बावजूद नहीं थम रहे मामले…

Ashoka Times…

पांवटा साहिब केवल पॉइंट और जबलपुर से दो बाइकों की चोरी होने का मामला सामने आया है जिसकी शिकायत भी पुलिस को सौंपी गई है ।

पोंटा साहिब में बाइक चोरी वारदातों को रोकने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है सभी कोशिशों के बावजूद बाइक चोरी का सिलसिला जारी है जानकारी देते हुए संजय कुमार, स्थाई निवासी विकासनगर का रहने वाला है मोटर साइकिल संख्या UK 07AS 5357 का मालिक है। उन्होंने बताया कि अपनी मोटर साईकिल को 5/2/2023 को वाई प्वायंट के पास शाम करीब 7.30 बजे खड़ा किया था। जिसके बाद वह जरुरी काम की वजह से यमुनानगर चला गया जब प्रार्थी यमुनानगर से 12.00 रात्रि पहुंचा तो उसने अपनी मोटर साईकिल को वहां नहीं पाया उसने अपनी मोटर साईकिल को इधर उधर ढूंढा परन्तु प्रार्थी को अपनी मोटर साईकिल नहीं मिली। प्रार्थी की उपरोक्त मोटर साईकिल को कोई अंजान व्यक्ति चुरा कर ले गया है। जिसकी शिकायत वह पुलिस को सौंप रहे हैं।

वही दूसरा मामला पोंटा साहिब बद्रीपुर पहावा स्वीट शॉप के सामने का है जहां एक बाइक को चोर चुरा ले गए। जीवन राम ने बताया कि बद्रीपुर चौक पर पहवा होटल के सामने 2 फरवरी को रात 11:00 बजे के करीब उनकी बाइक खड़ी थी जिसका नंबर HR04D-5391 था चोरी हो गई सभी जगह ढूंढने के बावजूद भी उनकी बाइक नहीं मिली।

बता दें कि डीएसपी रमाकांत ठाकुर की अगुवाई में लगातार पुलिस चोरों पर मुकदमे दर्ज कर रही है लेकिन नशे की लत में उलझे युवाओं की संख्या इतनी अधिक हो गई है कि चोरियों को रोक पाना बेहद मुश्किल होता जा रहा है बता दें कि चोरी का सामान अधिकतर स्मैक बेचने वाले ही खरीद लेते हैं और ऊंचे दामों पर चोरी का सामान आगे बेच देते हैं।

वहीं डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने बताया कि उपरोक्त बाइक चोरी को लेकर उनके संज्ञान में कोई कंप्लेंट नहीं आई अगर शिकायत मिलती है तो वह अवश्य उस पर कार्रवाई करेंगे।

पांवटा साहिब के नामी गिरामी परिवार पर धारा 420 के तहत मामला दर्ज… 

टिम्बी में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन….विद्यार्थियों को बताया गुड टच, बैड टच…. 

धारा 118 से छेड़छाड़ नहीं, प्रदेश में बनाएंगे इन्वेस्टमेंट ब्यूरो -उद्योग मंत्री 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles