16.5 C
New York
Friday, October 23, 2026

पांवटा नगर परिषद हुई मालामाल…रिकॉर्ड तोड़ 57 लाख झूलों से होगी आमदनी….

60 रुपए प्रति व्यक्ति टिकट निर्धारित….

Ashoka Times….

होली पर्व पर पाँवटा साहिब के एतिहासिक होली मेले में लगने वाले झूलों के स्थान की नीलामी हो गई है। मंगलवार को मेले की नीलामी की गई जिसमें 57 लाख 40 हजार रुपय के झूले नीलाम हुए हैं।

इस बार पांवटा साहिब के झूलों के स्थान की नीलामी रिकार्ड तोड हुई है 57.40 लाख रूपये मे हुई जो पिछले वर्ष की तुलना मे दोगुना से भी अधिक है। गत वर्ष यह बोली 23.50 लाख रुपए मे हुई थी। शुभम एंटरप्राइजिज ने 28 लाख रुपए से बोली शुरू की जो 57 लाख 40 हजार पर जाकर रूकी। उत्तर प्रदेश के पप्पू के नाम यह बोली हुई।

शीशम की अवैध तस्करी करते एक गिरफ्तार… तीन फरार… 

बोली लगने पर इस बार नगर परिषद मालामाल हो गया है। इस बैठक मे मेला अधिकारी कार्यकारी अधिकारी अजमेर सिंह ठाकुर सहित चेयरपर्सन निर्मल कौर, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश कटारिया, डाॅ रोहताश नांगिया, रविंद्र पाल सिंह, राजेंद्र सिंह, ममता सैनी, दीपक मलनहंस, सीमा देवी के साथ साथ स्टाफ में से जेई मुकेश कुमार, बारू राम शर्मा, मधुकर शर्मा, कमलेश, सुरजन सिंह आदि मौजूद रहे।

मेला अधिकारी अजमेर सिंह ठाकुर ने बताया कि नगर परिषद के होली मेले के लिए झूले के स्थान की नीलामी 57.40 लाख रूपये मे हुई है जो गत वर्ष की तुलना मे 33 लाख 90 हजार रुपये अधिक है।

झूलों की यह रहेंगी दरें….

मेला स्थल पर लगने वाले झूलों की टिकट की भी नगर परिषद ने दरें तय की है। इनमे छोटा झूला 40 रुपए, बड़ा झूला 60 रुपए, किश्ती 60 रुपए, मौत का कुंआ 60 रुपए, अन्य 30 रुपए और रैंजर 60 रुपए प्रति व्यक्ति टिकट निर्धारित किया गया है। इस बार भी प्रत्येक आईटम के मेकेनिकल इंजिनियर द्वारा प्रतिदिन फिटनेस प्रमाण पत्र ठेकेदार को स्वयं लेने होंगे और कार्यालय मे जमा करवाने होंगे। लोनिवि के जेई फिटनेस का कार्य देखेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles