Home / News / 309.79 ग्राम चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार…

309.79 ग्राम चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार…

309.79 ग्राम चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार…

 

मामला दर्ज….

Asokatime’s…. 11September 

राष्ट्रीय उच्च मार्ग चंडीगढ़-मनाली मार्ग पर कार सवार दो युवकों से 309.79 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया।

आरोपियों की पहचान प्रदीप कुमार, पुत्र दुनी चंद, निवासी गांव जां, डाकघर बरादा, तहसील जरी, जिला कुल्लू व दूसरे व्यक्ति की पहचान केशव, पुत्र भूमि रामगांव जां, डाकघर बरादा, तहसील जरी, जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

वही पुलिस की टीम कॉलेज के पास राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर गाड़ियों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक टैक्सी (HP 01K-6595) स्विफ्ट डिजायर मंडी की तरफ से आई तो पुलिस ने गाड़ी को चैकिंग के लिए रोका व दस्तावेज दिखाने को कहा।

पुलिस लिफाफे के बारे में पूछा तो वह घबरा गया और कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया। लिफाफे को चैक किया तो उसमें से 309.79 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons