Home / News / 71 करोड़ रुपए से होगा गिरी नदी के दोनो ओर तटीयकरण – महेंद्र सिंह ठाकुर

71 करोड़ रुपए से होगा गिरी नदी के दोनो ओर तटीयकरण – महेंद्र सिंह ठाकुर

71 करोड़ रुपए से होगा गिरी नदी के दोनो ओर तटीयकरण – महेंद्र सिंह ठाकुर

10 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले 160 ट्यूबवेल का किया शिलान्यास 

Ashoka Times…

पांवटा साहिब पहुंचे महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में गिरी नदी के दोनो ओर तटीयकरण के लिए लगभग 71 करोड़ रुपए की राशि की स्वीकृति करवाई जाएगी जिससे 3000 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।

animal image

जल शक्ति मंत्री ने आज पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत अजौली के गांव नारीवाला में 10.22 करोड़ रुपए की लागत से 7 इंच के 160 ट्यूबवेल का विधिवत रूप से शिलान्यास किया जिससे क्षेत्र की 874 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।

animal image

उन्होंने कहा कि यमुना नदी किनारे बाढ़ नियंत्रण के लिए 250 करोड़ की योजना के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में किसानों की भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए 2000-2000 हेक्टेयर भूमि के हिसाब से विस्तृत कार्य योजना तैयार कर स्वीकृति हेतु भेजें ताकि किसानों को मौसम आधारित वर्षा पर निर्भर न रहना पड़े और उन्हें सिंचाई की माकूल सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने इस क्षेत्र के लिए 50 हैंडपंप का काम जल्द शुरू करवाने के निर्देश दिए और 100 ट्यूबवेल लगाने के लिए विस्तृत कार्य योजना जल्दी तैयार करवाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने करतारपुर के लोगों की पेयजल समस्या के स्थाई समाधान के लिए ओवरहेड टैंक बनाने के निर्देश दिए।

सड़क पर तडपते रहे घायल यूवा, पुलिस बोली 108 को फोन करो फिर हम आएंगे …एक की मौत…

उन्होंने बताया कि पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र किसानों का क्षेत्र है और इस वर्ष बारिश की कमी से धान की फसल में हुए नुकसान के आंकलन के लिए गिरदावरी करवाई जा रही है और रिपोर्ट प्राप्त होते ही किसानों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।

रविवार को रहेगी पांवटा से शिलाई तक विद्युत आपूर्ति बाधित…

महेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को एचआरटीसी की बसों में यात्रा पर 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बना जहाँ हर घर में रसोई गैस कनेक्शन उपलब्ध है। प्रदेश के 14 लाख से अधिक विद्युत उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली योजना का लाभ मिल रहा है।

ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति का सिर धड़ से अलग….

जल शक्ति मंत्री ने कहा कि वैश्विक कोरोना महामारी के दौरान सरकार ने विकास की गति को रुकने नहीं दिया। इसके अतिरिक्त, प्रदेश सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए पहले आयु को 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष किया और अब 60 वर्ष किया गया है, जिसपर 1300 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने संतुलित और तीव्र विकास के लिए 412 नई ग्राम पंचायतें बनाई।

बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में विकास को नई दिशा दी है। वर्तमान प्रदेश सरकार ने इस क्षेत्र को 2 सब तहसील,10 पटवार वृत, कानूनगो वृत, पुरुवाला में जल शक्ति उपमंडल और अनेको सिंचाई व पेयजल योजनाएं दी हैं। इसके अतिरिक्त इस क्षेत्र में 7 इंच के 460 ट्यूबवेल लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इस क्षेत्र के लिए नाबार्ड के तहत 54 ट्यूबवेल स्वीकृत किए हैं जिनमें से 27 लगाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत 40 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं।

पांवटा जन समस्याओं के लिए सड़कों पर उतरने वाले सुनील चौधरी अब चुनावी मैदान में…

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र किसानों का क्षेत्र है और यहाँ किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए मुफ़्त ट्यूबवेल कनेक्शन 6.87 करोड़ रुपए की लागत से उपलब्ध करवाए गए हैं। इसके अतिरिक्त किसानों को सिंचाई के लिए बिजली 30 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से दी जा रही है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक पांवटा साहिब फतेह सिंह महरालू ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में जल शक्ति मंत्री का पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र का यह तीसरा दौरा है। उन्होंने कहा कि आज जल शक्ति मंत्री ने इस क्षेत्र को 10 करोड़ रुपए की लागत से 7 इंच के 160 ट्यूबवेल का शिलान्यास किया है जिससे क्षेत्र के किसानों को लाभ होगा। उन्होंने किसानों को नई तकनीकों से रूबरू करवाने के लिए प्रशिक्षित करने के और अधिक कदम उठाने का आग्रह किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने स्वागत सम्बोधन प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष जिला परिषद अंजना शर्मा, पंचायत समिति अध्यक्ष हितेंद्र कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा पांवटा साहिब चरणजीत चौधरी, सदस्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड राहुल चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेन्द्र चौधरी, सचिव OBC मोर्चा हिमाचल प्रदेश सुभाष चौधरी, महामंत्री पांवटा भाजपा मंडल देवराज चौहान, पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष रमेश तोमर, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष पवन चौधरी, पूर्व जिला परिषद सदस्य अजय मेहता, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष शिवानी वर्मा, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा शमशाद अली, प्रदेश महामंत्री आरिफ अली, महामंत्री भाजपा राकेश महरालू, मुख्य अभियंता अंजू, तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति विभाग विशाल जसवाल, अधिशासी अभियंता विद्युत बोर्ड अजय चौधरी, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग के.एल. चौधरी, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग अरशद अहमद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे ।

पांवटा मुख्य बाजार में लोहे की सैटरिंग से टकराकर युवक की दर्दनाक मौत…

हर महिने स्कूलों को दान करेंगे प्रधान पद से मिलने वाली राशि…पूर्व सैनिक का फैसला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons