10.8 C
New York
Sunday, October 25, 2026

गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान

Ashoka time’s…17 January 

जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह आगामी 26 जनवरी को ऐतिहासिक नाहन चौगान में  हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। उद्योग, संसदीय कार्य और आयुष मंत्री हर्षवधन चौहान जिला स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे और प्रातः 11 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ-साथ मार्चपास्ट की सलामी भी लेंगे।

उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम ने यह जानकारी मंगलवार को नाहन में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय गणतंत्रत दिवस कार्यक्रम के दौरान पुलिस, होम-गार्ड के जवानों के अलावा एनसीसी तथा शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा भव्य परेड का प्रदर्शन किया जाएगा।

उपायुक्त ने कहा कि गणतंत्रत दिवस के अवसर पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।

आर.के.गौतम ने सभी सम्बन्धित विभागों को जिला स्तरीय गणतंत्रत दिवस समारोह के आयोजन की तैयारियों को समय पर पूरा करने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर एसडीएम नाहन रजनेश कुमार, जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान, के अलावा जिला और पुलिस प्रशासन, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रभारी भी उपस्थित रहे।

प्रथम राज्य स्तरीय मास्टर्स स्पोर्ट्स 2023 पुरुष एवं महिला आगाज….

पारम्परिक वाद्ययंत्रों के साथ उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का शिलाई में स्वागत

श्री रेणुका ददाहू से 6 दिनों से लापता व्यक्ति… परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

उद्योगों के लिए वर्षों से चल रहा सिंगल विंडो सिस्टम होगा बंद…

सिंगल यूज प्लास्टिक के कैरी बैग पूरी तरह प्रतिबन्धित-उपायुक्त

300 यूनिट फ्री बिजली देने की तैयारी शुरू….

बिना कागज़ अवैध खनन सामग्री के साथ ट्रक जब्त, 30,000 जुर्माना

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles