Home / News / पुलिस जवानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं होमगार्ड जवान नहीं मिल रहा वेतन….

पुलिस जवानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं होमगार्ड जवान नहीं मिल रहा वेतन….

पुलिस जवानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं होमगार्ड जवान नहीं मिल रहा वेतन….

Ashoka Times….16 जनवरी 

animal image

होमगार्ड जवान सुरक्षा मामलों सहित अन्य क्षेत्रों में जहां पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करता है। वे अपनी ड्यूटी भी बखूबी निभा रहे हैं। इसके बावजूद भी होमगार्ड जवानों को वेतन व एरियर के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

प्रदेश के अन्य जिलों में सभी होमगार्ड जवानों को एरियर की दूसरी किस्त भी मिल चुकी है, लेकिन सिरमौर के जवान अभी इंतजार कर रहे हैं।

animal image

होमगार्ड यूनियन सिरमौर के अध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि होमगार्ड जवानों को एरियर की 50 हजार की किस्त नहीं मिली है। अभी तक अंतर्राष्ट्रीय रेणुका जी मेले और चुनाव में ड्यूटी देने वाले होमगार्ड जवानों को ड्यूटियों का पैसा भी नहीं मिला है। जिला सिरमौर में होमगार्ड जवान डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज, फायर विभाग, जेल सुरक्षा सहित अन्य संस्थानों में ड्यूटी दे रहे हैं।

पूरे सिरमौर में 600 होमगार्ड जवान इसके अलावा सिरमौर जिले के होमगार्ड जवान ऊना में भी ड्यूटी दे रहे हैं। जिला सिरमौर में करीब 600 होमगार्ड जवान हैं। इसमें से करीब 150 जवान अंतर्राष्ट्रीय रेणुका जी मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए भेजे गए थे। विधानसभा चुनाव के दौरान जिला सिरमौर में 450 से अधिक जवानों ने दिन रात अपनी ड्यूटी दी थी लेकिन सरकार की ओर से उन्हें अब तक वेतन नहीं मिल पाया है।

उधर होमगार्ड के कमांडेंट टीआर शर्मा ने कहा कि एरियर के लिए जेल विभाग, डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज के अलावा फायर विभाग को पत्र भेजे गए इन विभागों द्वारा होमगार्ड जवानों को एरियर जारी हैं। करने के लिए डिटेल मांगी गई है। बजट आते ही एरियर जारी कर दिया जाएगा। होमगार्ड कंपनी 1, 2, 3 व 6 को चुनाव के दौरान ड्यूटी का वेतन मिल चुका है। अन्य जवानों को भी जल्द मिल जाएगा।

बिना कागज़ अवैध खनन सामग्री के साथ ट्रक जब्त, 30,000 जुर्माना

कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन का जोरदार स्वागत… देखें वीडियो

गुंजीत सिंह चीमा होंगे पांवटा साहिब के नए एसडीएम….

कार दुर्घटनाग्रस्त में संगड़ाह के दो युवकों की मौत… मामला दर्ज

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons