Home / News / हरप्रीत को मिला पीपलीवाला पंचायत में लोगों का भरपूर समर्थन…

हरप्रीत को मिला पीपलीवाला पंचायत में लोगों का भरपूर समर्थन…

हरप्रीत को मिला पीपलीवाला पंचायत में लोगों का भरपूर समर्थन…

केवल ठेकेदारी प्रथा को मजबूत किया गया आम आदमी त्रस्त… हरप्रीत

Ashoka Times…9 September 

पिपली वाला पंचायत के गांव भगवान पुर में प्रबुद्ध लोगों के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरप्रीत सिंह ने मुलाकात की इस दौरान लोगों ने उन्हें अपना समर्थन भी दिया।

इस बारे में जानकारी देते हुए हरप्रीत सिंह रतन ने बताया कि वह पांवटा साहिब की दर्जनों पंचायतों में जा चुके हैं जहां उन्हें लोगों का समर्थन मिल रहा है उनका लक्ष्य केवल और केवल पांवटा की पंचायतों और शहरी क्षेत्र का विकास रहेगा उन्होंने कहा कि पिछले लंबे समय से चाहे शहरी हो या पंचायती सड़कों की हालत बदतर है विधानसभा में ठेकेदारों का बोलबाला है मंत्री साहब सुनते नहीं ऐसे में शहरी हों या ग्रामीण हर क्षेत्र की जनता बुरी तरह से त्रस्त है।

उन्होंने बताया कि पीपलीवाला पंचायत में लोगों से संवाद स्थापित करने का मौका मिला। वहां पहुंचने पर ग्रामीणों ने जिस गर्मजोशी से स्वागत किया, उसके लिए सभी का आभारी हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons