Home / News / 15 वर्षों से नरक भोगते वार्ड नंबर 10 के लोग …नगर अध्यक्षा से लगाई गुहार

15 वर्षों से नरक भोगते वार्ड नंबर 10 के लोग …नगर अध्यक्षा से लगाई गुहार

15 वर्षों से नरक भोगते वार्ड नंबर 10 के लोग …नगर अध्यक्षा से लगाई गुहार

Ashoka Times….23 December

animal image

पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 10 में पिछले 15 वर्षों से एक गली में पानी निकासी नहीं होने के कारण यहां के लोग नरकिए जीवन व्यतीत कर रहे हैं । नगर परिषद द्वारा लाखों रुपए खर्च करने के बावजूद भी कोई समाधान यहां नहीं हो पा रहा है।

AQUA

पोंटा साहिब के वार्ड नंबर 10 में रहने वाले हरनेक कोशल, सहली, सीमा, सुनीता, कविता, पिंकी, दीपराम, केलाश, दिलदार, नीतू, फारूक ने बताया कि उनके वार्ड नम्बर 10 की एक गली मे गंदा पानी कई महीनो से खड़ा है जिस कारण यहाँ के बच्चे और बडे बहुत बीमार रहने लगे हैं यहां लोग डेंगू मलेरिया जैसी बीमारी के शिकार हो रहे हैं हम आपको ये बात भी याद करा देने चाहते हैं कि आज से साल पहले इस गली का निर्माण हुआ था जिसमें गली की पानी निकासी के लिए एक ब्लाइंड बोर का निमाण किया था और गारंटी नगर परिषद ने 20 साल की ली थी जबकि इनकी गारंटी 6 महीने में ही फेल हो गई और गली में पानी भरना शुरू हो गया यहां लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।

AQUA

वहीं वार्ड नंबर 10 के पार्षद मधुकर डोगरी ने बताया कि इस गली में पानी निकासी के लिए कोई जगह लोगों ने नहीं छोड़ी है नगर परिषद ने फिर भी दो ब्लाइंड बोर यहां पर लगवाए थे ताकि यहां खड़ा होने वाला पानी जमीन में भेजा जा सके लेकिन वह भी कामयाब नहीं हो पाए जल्द ही कोई समाधान किया जाएगा।

लोगों ने चेयरमैन नगर परिषद निर्मल कौर से अपील करते हुए कहा कि उन्हें इस गंदगी से निजात दिलाई जाए वह भी पावटा नगर परिषद के तहत निवासी आते हैं उनकी 15 वर्षों से लगातार चल रही समस्या का समाधान स्थाई रूप से किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *