Home / News / पांवटा साहिब में गोली चलने से एक की मौत… पढ़िए क्या है पूरा मामला

पांवटा साहिब में गोली चलने से एक की मौत… पढ़िए क्या है पूरा मामला

पांवटा साहिब में गोली चलने से एक की मौत… पढ़िए क्या है पूरा मामला

Ashoka Times…17 December

animal image

पांवटा साहिब में शिकार पर निकले एक व्यक्ति को गोली लगने से उसकी मौत हो गई बताया जा रहा है कि देर शाम की है जंगली जानवरों की शिकार के लिए जंगल की ओर निकले थे।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला ब्यान मेहर सिंह S/O जालम सिंह निवासी गांव डाण्डा कालाआम्ब पांवटा साहिब के ब्यान पर दर्ज किया गया है।

मेहर सिंह ने बताया कि धर्म सिंह इसका छोटा भाई था। 16 दिसंबर को समय करीब 5 बजे शाम यह व इसका छोटा भाई धर्म सिंह अपने मामा के घर बस्ताना (बांस) मुडा लेकर मेहमानी मे गए थे।

ये व इसका सम्धी यशवन्त सिंह व इसका छोटा भाई धर्म सिंह समय करीब 6 बजे शाम घर से जंगल की तरफ शिकार पर निकले। इसका भाई धर्म सिंह आगे -2 चल रहा था उसके पीछे यशवन्त सिंह अपनी बन्दूक को कन्धे पर लटका कर चल रहा था। ये पीछे-पीछे चल रहा था।

जब ये लोग घर से थोडी दूटी पर पहुंचे तो यशवन्त सिंह का पैर फिसलने पर उसके कन्धे पर लटकी बन्दूक नीचे गिर और बन्दूक से गोली चल गई। गोली आगे चल रहे इसके छोटे भाई धर्म सिह की बाई टांग के घुटने के पीछे लग गई।

जिस पर इसका भाई निचे गिर गया और उसकी टांग से खून बहने लगा। जिसे ये तुरन्त उठा कर यशवन्त की गाई लेकर राजपुरा में पट्टी करवाकर पांवटा साहिब अस्पताल लाए । पांवटा साहिब में इसके भाई धर्म सिंह को चैक करने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस पूरे मामले की डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *