=== console.log('header!'); // Easy to add and display post grid on your website with or without categoryies filter. Also work with Gutenberg shortcode block.
20.6 C
New York
Tuesday, October 13, 2026

एबीडीएम के तहत सभी स्वास्थ्य संस्थानों का पंजीकरण अनिवार्य…

Ashoka time’s…17 Feburary 26 

सिरमौर जिला के सभी सरकारी तथा निजी स्वास्थ्य संस्थानों का पंजीकरण आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ए.बी.डी.एम.) के तहत किया जाएगा।
यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ0 राकेष प्रताप ने देते हुए बताया कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिषन के अंतर्गत प्रत्येक सरकारी तथा निजी स्वास्थ्य संस्थान, क्लीनिक, डायग्नोस्टिक लैब, फार्मेसी, मेड़िकल स्टोर सहित सभी प्रकार की चिकित्सा पद्धतियों (एलोपैथी, आयुर्वेद होम्योपैथी आदि) का ऑनलाइन पंजीकरण किया जाना अनिवार्य है, ताकि सभी संस्थान राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य प्रणाली से जुड़कर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर सके।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि पंजीकरण के लिए पते का प्रमाण, भवन का स्पष्ट फोटो तथा संस्थान का वैध पंजीकरण प्रमाण पत्र आवश्यक है। उन्होंने सभी स्वास्थ्य संस्थानों से आग्रह किया है कि आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियों के साथ आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ए.बी.डी.एम.) पोर्टल https://nhpr.abdm.gov.in पर अपना पंजीकरण अवष्य करवाएं।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी या तकनीकी सहायता के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, सिरमौर के कमरा नं0 16 में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के जिला समन्वयक रमन शर्मा से संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles