13.7 C
New York
Sunday, November 22, 2026

अवैध खनन पर पुलिस ने किए 3 लाख रुपए के चालान…

animal image

एसडीपीओ रमाकांत के निर्देशों पर कार्रवाई….

Ashoka Times….27 November

पांवटा साहिब में अवैध खनन पर नकेल कसने के लिए डीएसपी रमाकांत ठाकुर की अगुवाई में 3 लाख रुपए के चालान किए गए हैं। बता दें कि पुरूवाला क्षेत्र से लगातार अवैध खनन की शिकायतें आ रही थी।

पुलिस थाना पुरुवाला में 1 नवम्बर से 26 नवंबर तक पुलिस द्वारा अवैध खनन के कुल 37 चालान किए गए हैं जिनमें 36 चालानों मे कुल जुर्माना 3 लाख 10,000 रुपये पुलिस द्वार वसूल किए गए हैं व एक चालान माननीय अदालत को प्रेषित किया गया है।

वही इस बारे में जानकारी देते हुए डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने बताया कि सिर्फ पुरूवाला क्षेत्र में अवैध खनन पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने जिम्मेदारी से काम किया है जिसके तहत 3 लाख 10 हजार रुपए के चालान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पांवटा के सभी थानों के अंतर्गत पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अवैध खनन पर विशेष कार्रवाई की जाए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles