Home / News / 2 दर्जन के करीब पटाखे मारने वाले साइलेंसर उतारे….

2 दर्जन के करीब पटाखे मारने वाले साइलेंसर उतारे….

2 दर्जन के करीब पटाखे मारने वाले साइलेंसर उतारे….

पांवटा पुलिस की बिगड़ैल मोटरसाइकिल सवारों पर कड़ी कार्रवाई

animal image

Ashoka Times….23 November 

पांवटा पुलिस द्वारा चलाई गई मुहिम के तहत बिगड़ैल मोटरसाइकिल सवारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 दर्जन के करीब पटाखे मारने वाले साइलेंसर को पुलिस ने मोटरसाइकिल से उतारा है।

‘द स्कॉलर्स होम’ स्कूल के 7 विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय चिल्ड्रन साइंस प्रतियोगिता में चयन.. 

डीएसपी रमाकांत ठाकुर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब में लगातार गलियों और शहर के बीचो-बीच मोटरसाइकिल में पटाखे मारने वाले साइलेंसर लगाकर बिगड़ैल युवा न केवल बुजुर्गों बच्चों महिलाओं को परेशान कर रहे थे बल्कि राह चलते लोग भी इनसे बमुश्किल अपनी जान बचा कर चलते रहे हैं। ऐसे बड़े लोगों पर पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं जिसके नतीजे भी सामने आने लगे हैं।

Watch Video…

पांवटा पुलिस के नए अधिकारी रमाकांत ठाकुर ने मुहिम चलाई और आज बुधवार को तीसरी बार दो दर्जन के करीब मोटरसाइकिल पटाखे छोड़ने वाले साइलेंसर रिमूव किए गए उन्होंने कहा कि शहर और समाज की आबोहवा ठीक रखने के लिए यह जरूरी है कि इस तरह के बिगड़ैल लोगों पर कार्रवाई होती रहे।

इस दौरान उन्होंने अपने पुलिसकर्मियों की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि वह अकेले इस मुहिम को पूरा नहीं कर सकते आम नागरिक के साथ-साथ पुलिस यातायात के कर्मचारी भी पूरी शिद्दत के साथ इस काम को कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons