13.7 C
New York
Sunday, November 22, 2026

घर में दबिश के दौरान 8.17 ग्राम चिट्टा के साथ महिला गिरफ्तार…

animal image

पूरा परिवार नशे की तस्करी में संलिप्त…एसपी 

Ashokatime’s…21 November

देर रात पुलिस टीम धमोता में गश्त के दौरान एक महिला के घर से 8.17 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है।आरोपी महिला की पहचान शिमला देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने नशे की खेप सहित महिला को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि इस गांव में एक महिला अपने ही घर में चिट्टे का कारोबार कर रही है। सूचना के बाद पुलिस की टीम ने घर में दबिश दी।

मिलवां पंचायत के प्रधान व उपप्रधान की मौजूदगी में घर में सर्च अभियान चलाया गया। सर्च के दौरान महिला के घर से 8.17 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी महिला व उसका परिवार नशे की तस्करी में संलिप्त है। आरोपी महिला व पति के खिलाफ नशे की तस्करी का मामला दर्ज कर लिया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles