Home / Crime/ Accident / पांवटा साहिब में डेंजरस पार्किंग ले रही चालकों की जान…पढ़िए पूरी ख़बर

पांवटा साहिब में डेंजरस पार्किंग ले रही चालकों की जान…पढ़िए पूरी ख़बर

पांवटा साहिब में डेंजरस पार्किंग ले रही चालकों की जान…पढ़िए पूरी ख़बर

नए डीएसपी बोले दिए जाएंगे सख़्त निर्देश…सेफ्टी क्लब के साथ चलाएंगे जागरूक अभियान…

animal image

Ashoka Times….

AQUA

पांवटा साहिब में 16 नवंबर देर रात एक कार चालक के सामने अचानक गाय आ गई गाय को बचाने के लिए जब कार को किनारे की तरफ मोडा तो नेशनल हाईवे पर खड़े हाइड्रा से कार टकरा गई जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई l ऐसा कहा जा रहा है कि अगर हाइड्रा सड़क किनारे नहीं खड़ा होता तो चालक को कुछ समय गाड़ी को रोकने का मिल सकता था जो उसे नहीं मिला।

अब कुछ सवाल जो उठाए जाने जरूरी है कि नेशनल हाईवे पर डेंजरस पार्किंग के कारण हुई इस मौत पर क्या कार्रवाई हुई है इस पर अभी तक कोई वक्तव्य अधिकारियों का सामने नहीं आया है। भूपपुर में जगह-जगह हाइड्रा सहित भारी वाहन खड़े रहते हैं जो सीधे-सीधे डेंजरस पार्किंग कार्रवाई के तहत आते हैं लेकिन इन पर सख्त कार्यवाही नहीं की जाती नतीजा आम जनता को अपनी जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ती है।

AQUA

इससे पहले भी गंवाई कई लोगों ने जान…

अगर हम कुछ माह पहले की ही बात करें तो भूपपुर में ही तीन ऐसे एक्सीडेंट सामने आए जिसमें डेंजरस पार्किंग में खड़ी गाड़ियों से बाइक और कार टकराई और मौके पर ही उनकी मौत भी हुई थी लगातार डेंजरस पार्किंग के कारण मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है लेकिन नेशनल हाईवे ऑथोरिटी और स्थानीय प्रशासन इस पर किसी तरह का कोई लगाम नहीं लगा पा रहा है।

नेशनल हाईवे पांवटा पर डेंजरस पार्किंग का उल्लंघन करते डंपर…

क्या है डेंजरस पार्किंग….

सड़कों के किनारे खड़े वाहन डेंजरस पार्किंग कानून के तहत आते हैं पांवटा साहिब डेंजर जोन का ज्यादातर हिस्सा नैशनल हाइवे पर है । वही अधिकतर नैशनल हाइवे पर मालवाहकों और भारी वाहन चालकों का कब्जा साफ दिखाई दे रहा है। सड़कों पर बेतरतीब पार्किंग की मनमानी आम आदमी की जान ले रही है। हालांकि पुलिस का एक अमला कार्रवाई में जुटा रहता है इसके बावजूद ज्यादातर चालक मनमानी करते मिलते हैं।

वही इस बारे में डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने कहां की डेंजरस पार्किंग को लेकर विशेष निर्देश पुलिस को दिए जा रहे हैं ताकि आम आदमी की जान के खतरे को कम किया जा सके वही नेशनल हाईवे और  रोड़ सेफ्टी क्लब के साथ भी इस बारे में मंत्रणा कर लोगों को जागरूक किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *