Home / Crime/ Accident / पांवटा साहिब में नाबालिग के साथ गैंगरेप…तीन गिरफ्तार

पांवटा साहिब में नाबालिग के साथ गैंगरेप…तीन गिरफ्तार

पांवटा साहिब में नाबालिग के साथ गैंगरेप…तीन गिरफ्तार

एक  शिलाई दो पांवटा साहिब से बताए जा रहे आरोपी…

animal image

Ashoka Times….

पांवटा साहिब में गैंगरेप का मामला सामने आया है जिसमें पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब में एक नाबालिग लड़की के साथ तीन आरोपियों द्वारा दुष्कर्म किया गया वही अब नाबालिक की ओर से पांवटा पुलिस को शिकायत की गई है जिसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बता दें कि यह लड़की पांवटा साहिब की एक कंपनी में काम करती थी इस दौरान कंपनी में ही काम करने वाले जिसमें एक शिलाई और दो व्यक्ति पांवटा साहिब के बताए जा रहे हैं उनमें से एक व्यक्ति इस लड़की को बरगला कर अपने साथ ले गया जहां इसके साथ गलत काम किया गया।

क्योंकि लड़की नाबालिक है इसलिए पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि इस मामले में कुछ तथ्य है विशेष तौर पर पुलिस जांच कर रही है।

इस बारे में जानकारी देते हुए एसडीपीओ रामाकांत ने बताया कि दुष्कर्म के एक मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons