Home / News / विधानसभा चुनाव एवं रेणुका मेले को देखते हुए डीसी ने जारी किए आदेश

विधानसभा चुनाव एवं रेणुका मेले को देखते हुए डीसी ने जारी किए आदेश

विधानसभा चुनाव एवं रेणुका मेले को देखते हुए डीसी ने जारी किए आदेश

Ashoka time’s…2 November

animal image

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने विधानसभा चुनाव 2022 तथा अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले को मद्देनज़र रखते हुए आदेश जारी किए हैं।

AQUA

इन आदेशों बारे जानकारी देते हुए राम कुमार गौतम ने बताया कि कोई भी व्यक्ति पूरे मेला ग्राउंड में भगवान परशुराम की प्रतिमा से लेकर परशुराम ताल, रेणुका झील के स्नान घाट तथा इनके दोनों ओर 10 मीटर के दायरे में तथा ददाहू पुल से लेकर गिरि नदी के दायें छोर के दोनों ओर किसी भी प्रकार के चुनाव संबंधी पोस्टर, बैनर, होर्डिंग इत्यादि नहीं लगा सकता है।

डीसी ने कहा कि ददाहू स्कूल ग्राउंड से लेकर मेला स्थल तक शोभा यात्रा में शामिल होने वाला कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार के राजनीतिक पोस्टर, झंडे इत्यादि लेकर नहीं चल सकता है।

AQUA

उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त कोई भी व्यक्ति चुनाव के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द ख़राब करने की किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं होगा। साथ ही चुनावी गतिविधियों जैसे कि भाषण पोस्टर लगाने के लिए किसी भी मंदिर, मस्जिद, गुरूद्वारे तथा अन्य धार्मिक स्थलों का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने बताया कि उपमंडलाधिकारी संगडाह हालात पर नज़र बनाए रखेंगे तथा चुनाव आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित करेंगे। रामकुमार गौतम ने पुलिस को इन आदेशों की सख़्ती से पालना करने को कहा है। उन्होंने बताया कि आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons