Home / News / किरनेश जंग ने बेरोजगारी के मुद्दे पर भाजपा सरकार पर साधा निशाना…

किरनेश जंग ने बेरोजगारी के मुद्दे पर भाजपा सरकार पर साधा निशाना…

किरनेश जंग ने बेरोजगारी के मुद्दे पर भाजपा सरकार पर साधा निशाना…

भाजपा विफलताओं को लोगों के सामने रखा…

animal image

Ashoka time’s…2 November

AQUA

कांग्रेस प्रत्याशी किरनेश जंग ने अपने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत फूलपुर पंचायत गांव शिवपुर से की उन्होंने सभाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार आते ही युवाओं के उज्जवल भविष्य का मार्ग खुल जाएगा और प्रदेश 5 लाख युवाओं को नौकरी देगी।

शिवपुर के बाद वह अपने गांव भुंगरानी पहुंचे जहां जनता ने फूल मालाएं पहनाकर के ने जंग का भव्य स्वागत किया। किरनेश जंग ने बेरोजगारी के मुद्दे पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा और बताया भाजपा सरकार द्वारा खोखले दावे किए गए हैं।

AQUA

उन्होंने बताया कि हिमाचल में बेरोजगारी दर 9.2% है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह है 7.9% है और पांडा में बेरोजगारी का इससे भी ज्यादा बदतर हाल है।

कांग्रेस सरकार आने पर हम ना केवल 5 लाख नौकरियां देंगे बल्कि बेरोजगार युवा अपना रोजगार शुरू कर सके इसके लिए 1-1 लाख बिना ब्याज के उन्हें दिया जाएगा।

वही महिला कांग्रेस का नेतृत्व कर रही महिला पदाधिकारियों ने लोगों को कांग्रेस की 10 गारंटी को बताते हुए ऊर्जा मंत्री और भाजपा सरकार की विफलताओं को लोगों के सामने रखा है।

किरनेश जंग ने लोगों से 12 नवंबर को हाथ के निशान पर बटन दबाने की अपील की और कांग्रेस को भारी मतों से जीत दिलाने का आवाहन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *