Home / News / 30 KM की रेंज देगी Hero Lectro की नई H3 और H5 इलेक्ट्रिक साइकिल…

30 KM की रेंज देगी Hero Lectro की नई H3 और H5 इलेक्ट्रिक साइकिल…

30 KM की रेंज देगी Hero Lectro की नई H3 और H5 इलेक्ट्रिक साइकिल…

Asokatime’s…30 अक्तूबर 

animal image

इलेक्ट्रिक साइकिल निर्माता Hero Lectro ने दो नए ई-साइकिल – H3 और H5 लॉन्च की हैं। दोनों ई-साइकिल कंपनी की लेटेस्ट GEMTEC आर्किटेक्चर पर आधारित हैं, जिसके लिए हीरो लैक्ट्रो ने दावा किया है कि यह मजबूत और हल्के मटेरियल के मिक्सचर का उपयोग करता है। दोनों इलेक्ट्रिक साइकिल 25 kmph की टॉप स्पीड और 30 km की रेंज देने में सक्षम हैं। ई-साइकिल की नई रेंज कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स के साथ आने का दावा करती हैं।

Hero Lectro H3 की कीमत 27,499 रुपये और H5 की कीमत 28,499 रुपये रखी गई है। H3 दो कलर कॉम्बिनेशन में आती है – पहला ब्लैक-ग्रीन और दूसरा ब्लैक-रेड। H5 भी दो कलर ऑप्शन में आती है – ग्रे और ग्रे विकल्प।

Hero Lectro का दावा है कि कंपनी भारत में ई-साइकिल सेगमेंट में 70 प्रतिशत भागीदारी रखती है। कंपनी के पोर्टफोलियो में गियर और नॉन-गियर दोनों तरह की साइकिल शामिल हैं।

दोनों 5.8 Ah इन-ट्यूब बैटरी पैक से आती हैं, जो सिंगल चार्ज में 30 किमी तक की रेंज निकालने में सक्षम हैं। कंपनी का कहना है कि इनके बैटरी पैक 3 से 4 घंटे में फुल चार्ज हो जाती हैं।

हीरो साइकिल्स के निदेशक आदित्य मुंजाल ने लॉन्च के अवसर पर बोला, “GEMTEC मॉडल के साथ, हम अपने ग्राहकों के लिए आकर्षक प्राइस पॉइन्ट पर प्रीमियम, इंडस्ट्री-फर्स्ट ई-साइकिल पेश कर रहे हैं। हमारा लेटेस्ट अभियान, #HopOntoElectric, ई-साइकिलों को अधिक से अधिक अपनाने को प्रोत्साहित करता है। स्थिरता की दिशा में सामूहिक प्रयास। हम ग्राहकों को सक्रिय मोबिलिटी समाधानों में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी प्रदान करके भारतीयों के आवागमन के तरीके को बदलना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons