Home / News / अद्भुत लेकिन सत्य…मधुमक्खियां बनाएंगी बिजली…

अद्भुत लेकिन सत्य…मधुमक्खियां बनाएंगी बिजली…

अद्भुत लेकिन सत्य…मधुमक्खियां बनाएंगी बिजली…

Ashoka Times…5 January 

animal image

अक्सर हम मधुमक्खियों को सिर्फ शहद बनाने की मशीन समझ लेते हैं लेकिन अब धीरे-धीरे इनका एक और नया कारनामा सामने आ रहा है जिसमें मधुमक्खियां बिजली पैदा कर सकती है।

जर्नल आई साइंस प्रकाशित नए शोध के तहत मधुमक्खियों के झुंड बिजली उत्पादन में मदद मदद कर सकते हैं शोध कहता है कि जब मधुमक्खियां अपने पंख फड़फड़ाती हैं उनके पंखों से यह हवा में लगातार चलने से गर्जना के समान विद्युत आवेश यानी इलेक्ट्रिकल चार्ज उत्पन्न होता है।

animal image

बता दें कि रिसर्च के दौरान मधुमक्खियों ने 100 से 1000 वोल्ट प्रति मीटर तक करंट पैदा किया विशेषज्ञों के मुताबिक झुंड जितना बड़ा होगा इलेक्ट्रिक फील्ड उतनी ही अधिक होगी मधुमक्खियां चाहे तो 1000 वोल्ट तक बिजली पैदा कर सकती है नई रिसर्च में वैज्ञानिकों को भी चौका दिया है।

जीव विज्ञानी एलार्ड हंटिंग ने सीएनएन से बातचीत में कहा कि यूनिवर्सिटी की टीम विभिन्न जिलों के बारे में अध्ययन कर रही है जो पर्यावरण में उपलब्ध स्थिर विद्युत क्षेत्र स्टैटिक इलेक्ट्रिक फील्ड का उपयोग करते हैं उन्होंने कहा कि वायुमंडल इलेक्ट्रिसिटी न सिर्फ मौसम की घटनाओं को प्रभावित करती है यह जीवो को उनका भोजन खोजने जैसे कामों में भी मदद करती है।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि फूलों में एक विद्युत क्षेत्र होता है और मधुमक्खियां इन क्षेत्रों को समझ सकती है फूलों के विद्युत क्षेत्र मधुमक्खियों द्वारा विजिट किए जाने पर बदल सकते हैं अन्य मधुमक्खियां उस जानकारी का इस्तेमाल यह पता लगाने के लिए कर सकते हैं कि क्या किसी फूल को विजिट किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons