Ashoka Times…29 October

आज नगर परिषद वार्ड नं० 13 हीरपुर में जनसंपर्क व नुक्कड़ सभा कर चौधरी सुखराम ने सभी का समर्थन हासिल किया।

इस दौरान चौधरी सुखराम ने कहा कि अगर पांवटा साहिब का विकास निरंतर जारी रखना है तो प्रदेश में भाजपा सरकार और पांवटा साहिब में उन्हें मजबूत करें ताकि पोंटा साहिब का विकास निरंतर जारी रखा जा सके।
उन्होंने कहा कि जो भी काम पांवटा विधानसभा के रह गए हैं उन्हें पूरा करना उनका मकसद है लेकिन वह तभी पूरे हो सकते हैं जब जनता जनार्दन उनका साथ दें उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार भी प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है और पोंटा साहिब से जनता का समर्थन उन्हें प्राप्त होगा।

इस दौरान कई परिवार कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए। इस सभा में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सचिव सुभाष चौधरी, जिला उपाध्यक्ष दिनेश चौधरी, प्रधान सुरेश कुमार, महामंत्री राकेश मेहरालू,नगरपालिका अध्यक्ष निर्मल कौर, पार्षद सीमा देवी,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेन्द्र चौधरी, युवा मोर्चा महामंत्री सुनील कुमार, सुल्तान चौधरी आदि उपस्थित रहे








