Home / News / आंतकवादियों से हुई मुठभेड़ में जवान ने तोड़ा दम…परिवार सहित पूरा गांव शोक में…

आंतकवादियों से हुई मुठभेड़ में जवान ने तोड़ा दम…परिवार सहित पूरा गांव शोक में…

आंतकवादियों से हुई मुठभेड़ में जवान ने तोड़ा दम…परिवार सहित पूरा गांव शोक में…

Ashoka time’s…29 October

animal image

शिमला जिला का जवान कश्मीर के बारामुला में आंतकवादियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हो गया है।जवान के शहीद होने की सूचना जैसे ही उसके पैतृक गांव में पहुंची परिवार सहित पूरा गांव शोक में डूब गया है।

AQUA

जानकारी के अनुसार बुधवार को मुठभेड़ में जवान राइफलमैन कुलभूषण घायल हो गया था। जिसे उपचार के लिए सैन्य अस्पताल में भर्ती किया गया था। लेकिन गुरुवार को जवान ने दम तोड़ दिया।

शहीद जवान कुलभूषण शिमला जिला की तहसील कुपवी के गांव गौठ का रहने वाला था।आज शहीद जवान को चिनार कोर मुख्यालय में श्रद्धांजलि दी गई।

AQUA

बता दें कि कश्मीर के बारामुला जिले के सुल्तानपोरा के जंगलों में सुरक्षाबलों ने आतंकवादी विरोधी ऑपरेशन शुरू किया था। इस ऑपरेशन के लिए सेना के पैरा कमांडो भी उतारे हैं। यह ऑपरेशन सुरक्षाबलों को आंतकवादियों के होने की सूचना मिलने के बाद शुरू किया गया था। इस दौरान सुल्तानपोरा के जंगलों में आतंकियों ने जवानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग का जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।

इसी दौरान आतंकवादियों की एक गोली जवान को लग गई और वह घायल हो गया। घायल जवान को तुरंत सड़क मार्ग से जीएमसी बारामूला ले जाया गया और आगे हेलीकॉप्टर द्वारा 92 बेस अस्पतालए श्रीनगर ले जाया गया। जहां जवान ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उम्मीद जताई जा रही है कि कल जवान का शव उसके पैतृक गांव पहुंच जाएगा। जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons