0.5 C
New York
Sunday, January 18, 2026

Buy now

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के परिवार को रेणुकाजी के पिछड़ेपन का दोषी बताने वाले बयान का समर्थन….

Ashoka time’s…17 january 26 

विकास खंड संगड़ाह की अंधेरी पंचायत के प्रधान एवं कांग्रेस मंडल उपाध्यक्ष रह चुके जगत सिंह द्वारा रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के पिछड़ेपन का दोषी स्थानीय विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनय कुमार तथा उनके परिवार को बताने वाले बयान का भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रताप तोमर ने समर्थन किया। उन्होंने भीम आर्मी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि कुमार दलित द्वारा जगत सिंह ठाकुर के खिलाफ अनाप शनाप बयानबाजी की निंदा करते हुए कांग्रेस विधायक को कहा करीब 45 साल के क्षेत्र के पिछड़ेपन पर उन्हें खुद जनता को जवाब देना होगा। कल रवि दलित ने रेणुकाजी के पिछड़ेपन का दोषी विधायक विनय कुमार तथा उनके परिवार को बताने वाले जगत सिंह पर रोष जताते हुए उन्हें मकरझंडू कहा था। दरअसल गत 9 जनवरी को हुए हरिपुरधार बस हादसे में 14 लोगों की जान जाने व क्षेत्र की बदहाल सड़कों तथा स्वास्थ्य संस्थानों के लिए जगत सिंह ने स्थानीय विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनय कुमार को जमकर खरी-खोटी सुनाई थी। उन्होंने कहा था कि, विनय कुमार तथा इनके पिता डॉ प्रेम सिंह ने लगभग 45 साल से बतौर विधायक रेणुका जी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया हैं और अब तक राज्य उच्च मार्ग व राष्ट्रीय राजमार्ग से नही जुड़ सके इस क्षेत्र की सड़कें जिला व प्रदेश में सबसे बदहाल व तंग है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles