12.2 C
New York
Sunday, November 22, 2026

अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका मेले के लिए कलाकारों का चयन…सी व डी श्रेणी के कुल 60 कलाकार चयनित

animal image

Asokatime’s…28 October

अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला के लिए कलाकारों का चयन ऑडिशन के माध्यम से सिरमौर सहित अन्य जिलों से श्रेणी सी व डी के कुल 60 कलाकार चयनित किए जाएंगे।

उपायुक्त एवं अध्यक्ष श्री रेणुका जी विकास बोर्ड आर.के.गौतम ने कहा कि कलाकारों के चयन के लिए ऑडिशन आगामी 31 अक्तूबर को प्रातः 9 बजे एसएफडीए सभागार में होगी।

उपायुक्त ने कहा कि ऑडिशन में चयनित कलाकारों को अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला-2022 की सांस्कृतिक संध्याओं में 3 नवंबर से 7 नवम्बर तक प्रस्तुतियां देने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

इच्छुक कलाकारों को 31 अक्तूबर को प्रातः 9 बजे पहुंचने को कहा गया है। और ऑडिशन में भाग लेने वाले कलाकारों के लिए आने-जाने व ठहरने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।

इसके अलावा इच्छुक कलाकार अपना आवेदन जिला भाषा अधिकारी सिरमौर को उनकी मेल पर 30 अक्तूबर तक कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि श्रेणी ए तथा बी के स्थापित कलाकारों का चयन सांस्कृतिक समिति द्वारा उनके आवेदनों तथा पूर्व में गायन के रिकार्ड व अनुभव के आधार पर किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles