11.2 C
New York
Saturday, October 31, 2026

 आपदा में जनता के सच्चे साथी बने विधायक सुखराम चौधरी — बोले, “पांवटा मेरी कर्मभूमि, जनता मेरी ताकत”

*40 लाख की घोषणा — बोले, राहत ही नहीं, स्थायी समाधान होगा*

Ashoka time’s…11 November 25 

संकट की घड़ी में जब लोग मदद की उम्मीद लगाए बैठे थे, तब पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी एक बार फिर मैदान में उतरे और आपदा प्रभावित लोगों के बीच पहुंचे।
उन्होंने कहा — “पांवटा साहिब की जनता मेरी ताकत है, उनके दुख-सुख में साथ खड़ा रहना मेरा धर्म है।”

विधायक सुखराम चौधरी ने बताया कि यह उनका तीसरा दौरा है। इससे पहले भी उन्होंने आपदा पीड़ित परिवारों को *राशन किट,* *टिन शेड* और आर्थिक सहायता प्रदान की थी।
आज एक कदम आगे बढ़ते हुए उन्होंने गिरी नदी के चैनलाइजेशन के लिए 40 लाख रुपये की बड़ी घोषणा की, ताकि भूमि कटाव और बाढ़ जैसी आपदाओं से स्थायी राहत मिल सके।

उन्होंने कहा कि इस समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के लिए वह प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार दोनों के समक्ष यह मांग उठाएंगे, ताकि लोगों की सुरक्षा और पुनर्वास का पुख्ता प्रबंध किया जा सके।

सुखराम चौधरी ने यह भी स्पष्ट किया कि जल शक्ति विभाग की करोड़ों रुपये की क्षतिग्रस्त योजनाओं के पुनर्निर्माण के लिए भी ठोस प्रयास किए जाएंगे, जिससे प्रभावित क्षेत्र में विकास कार्य दोबारा सुचारू रूप से शुरू हो सकें।

*🔹 “कुर्सी नहीं, जनता मेरा परिवार है”*

चौधरी ने कहा कि राजनीति सेवा का माध्यम है, सत्ता का नहीं।
“मेरे दरवाजे हर पीड़ित के लिए खुले हैं, जनता के आंसू पोंछना ही असली राजनीति है।”

*🔹 जनता का दिल जीतने वाला नेतृत्व*

स्थानीय लोगों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया और कहा कि जब कई नेता सिर्फ बयान दे रहे थे, तब सुखराम चौधरी ने जमीनी स्तर पर राहत पहुंचाई।
ग्रामीणों ने कहा — “सुखराम चौधरी सिर्फ पांवटा के विधायक नहीं, लोगों के दिलों में बसने वाले सच्चे जनसेवक हैं।”

इस मौके पर ग्राम प्रधान तारो देवी, वार्ड सदस्य अनिल कुमार, गुरमीत सिंह, महेंद्र सिंह, दल सिंह, सुरेंद्र सिंह, जतिन, सत्या देवी, विमला देवी, सीमा देवी, सेनावर सहित अनेक स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles