Ashoka time’s…11 November 25
नशे के विरुद्ध जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दो लोगों से 109.91 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।
आरोपियों में पंजाब निवासी गुरविन्दर सिंह, पुत्र वलविन्दर सिंह, निवासी पाटीमुलतानी, डाकखाना टिहारा, तहसील जगराओं, वर्तमान पता हाउस नम्बर 31, वालौगी, साहिबजादा अजित सिंह नगर पंजाब तथा चम्बा जिला के सिहुन्ता से एक किशोर को चिट्टा (हेरोइन) सहित गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही जारी है।
एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि कांगड़ा पुलिस थाना की विशेष टीम कांगड़ा क्षेत्र में गश्त पर थी जब उसे विश्वसनीय गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि उपरोक्त पंजाब निवासी व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर समेला (कांगड़ा) स्थित रैन शेल्टर के पास नशे का अवैध कारोबार कर रहा है तथा उसके साथ एक स्थानीय किशोर भी है। सूचना पर त्वरित प्रतिक्रिया करते हुए पुलिस टीम ने सटीक कार्रवाई कर दोनों को मौके पर ही धर दबोचा और उनके कब्जे से 101.91 ग्राम चिट्टा बरामद किया।
जिला कांगड़ा पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशे और अन्य अवैध कारोबार से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि ऐसे लोगों को सलाखों के पीछे डाला जा सके।

