विधायक सुखराम की अगवाई में प्रतिनिधि मंडल मिला एसडीएम से…
Ashoka Times…23 October 2025
पांवटा साहिब में 20 लाख रुपए की लागत से तैयार एक पार्क को नष्ट करने का मामला सामने आया है। विधायक और नगर परिषद अध्यक्ष सहित अन्य पार्षदों ने एसडीएम पांवटा साहिब को इसकी शिकायत भी की है।
पांवटा साहिब में पार्क तोड़ने वाले मुद्दे पर नगर परिषद की विशेष बैठक आयोजित हुई। बैठक के बाद स्थानीय विधायक की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम और डीएसपी पांवटा साहिब से मिला।
पूर्व ऊर्जा मंत्री व स्थानीय विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि कानून को ठेंगा दिखाने वालों पर उचित कार्रवाई और पार्क मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री, शहरी विकास मंत्री, जिलाधीश और एसपी सिरमौर से भी मिलेंगे। स्थानीय विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि वर्ष 2005 में एक स्थानीय व्यक्ति ने प्लाटिंग करवाई थी। इसमें बद्रीपुर वार्ड-एक में 17 प्लॉट बना कर बेचे गए थे। अब उक्त व्यक्ति की मौत हो चुकी है। नियमानुसार दस से अधिक प्लॉट होने पर पार्क के लिए स्थान छोड़ा जाता है। पार्क के लिए छोड़ी गई भूमि पर नगर परिषद ने केंद्र से आई 20 लख रुपए लगाकर पर का निर्माण किया था जहां बच्चे बुजुर्ग महिलाएं सभी लोग झूठों के साथ-साथ एक्सरसाइज का आनंद उठा सकते थे। लेकिन वह माफिया द्वारा इस पार्क को दिवाली की छुट्टियों के दौरान जेसीबी लगाकर तोड़ दिया गया बल्कि सारा सामान चुरा लिया गया है।
पुलिस थाना में की शिकायत : ईओ
नगर परिषद पांवटा साहिब की कार्यकारी अधिकारी कंचन बाला ने कहा कि इस मामले की लेकर परिषद की विशेष बैठक आयोजित हुई। बद्रीपुर में पूरी तरह तैयार पार्क को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। इसकी शिकायत डीएसपी पांवटा साहिब और स्थानीय पुलिस थाना में कर दी गई है। नियम-कानून को तोड़ने और सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
मामले को लेकर प्रतिनिधिमंडल मिला : डीएसपी डीएसपी पांवटा मानवेंद्र ठाकुर ने कहा कि बद्रीपुर पार्क मामले को लेकर स्थानीय विधायक, नगर परिषद अध्यक्ष समेत प्रतिनिधिमंडल मिला है। इस मामले में उन्होंने अपना पक्ष रखा है।
नगर परिषद अध्यक्षा निर्मल कौर, उपाध्यक्ष ओपी कटारिया, पार्षद मधुकर डोगरी और मनोनीत पार्षद चंद्र मोहन शर्मा समेत पार्षदों ने कहा कि वार्ड एक में तैयार नए पार्क को क्षतिग्रस्त करने का मामला बेहद गंभीर है। इस तरह गुंडागर्दी करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो। यदि किसी भी तरह का एतराज था तो पार्क का कार्य शुरू होने से अवगत कराया जाता। नियम कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए थी। पार्क तोड़ने और सामान ले जाने वालों पर एफआईआर दर्ज की जाए। आरोपियों से क्षतिपूर्ति करवाई जाए।
मशीन, ट्रैक्टर और दर्जनों लोगों के साथ मौके पर पहुंच कर तैयार पार्क का गेट, बेंच, पेड़-पौधे, शेड निर्माण और टाइलनुमा पथ तोड़ दिया है। विधायक ने कहा कि पार्क तोड़ कर सामान चोरी कर लिया गया है। नगर परिषद की विशेष बैठक के दौरान मधूकर डोगरी, सीमा देवी, रविंद्र पाल सिंह, इस अवसर पर पार्षद मधुकर ममला सैनी, दीपक कुमार, अंजना भंडारी, राजरानी, दीपा शर्मा मनोनीत पार्षद चंद्र मोहन शर्मा, असगर अली समेत सभी पार्षद मौजूद थे।

